Shimla Ice Skating: शिमला में संगीत की धुनों पर आइस स्केटिंग का आनंद, देखें वीडियो
सर्द सुबह में स्केटर्स को बर्फ पर कला दिखाने का भरपूर मौका मिला। संगीत की धुनों पर स्केटिंग का यह अनुभव यादगार रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी के लक्कड़ बाजार स्थित आइस स्केटिंग रिंक में शनिवार को स्केटिंग का चाैथे दिन भी जोश से भरा रहा। सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक स्केटिंग का आयोजन किया गया। अब तक आयोजित चार सत्रों में करीब 100 से अधिक स्केटिंग प्रेमियों ने हिस्सा लिया। इनमें क्लब के सदस्य और एकल सत्रों के लिए आए दोनों स्केटर शामिल थे। सर्द सुबह में स्केटर्स को बर्फ पर कला दिखाने का भरपूर मौका मिला। संगीत की धुनों पर स्केटिंग का यह अनुभव यादगार रहा। हालांकि तापमान में वृद्धि और बर्फ की पतली परत के चलते शाम के सत्र अभी शुरू नहीं हो पाए हैं। शिमला आइस स्केटिंग क्लब के आयोजन सचिव रजत मल्होत्रा ने बताया कि बर्फ को ठोस और सुरक्षित बनाने के लिए अधिक ठंड की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में जैसे-जैसे सर्दियां तेज होंगी, शाम के सत्र भी आयोजित किए जा सकेंगे।
शुरुआती चार दिनों में सुबह के सत्र में भाग लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। चार दिनों में स्केटिंग का शानदार प्रदर्शन देखने के बाद, क्लब को इस सीजन में बड़ी संख्या में सत्र आयोजित होने की उम्मीद है। साथ ही स्पीड स्केटिंग और आइस हॉकी के विशेष कैंप की तैयारी भी जारी है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों का यह उत्साह शिमला के इस अनूठे आइस स्केटिंग रिंक के महत्व को बढ़ा रहा है। क्लब सदस्य पंकज प्रभाकर ने बताया कि जैसे-जैसे सर्दियां तेज होंगी और तापमान गिरेगा, शाम के सत्र आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। एशिया की सबसे बड़ा प्राकृतिक आइस स्केटिंग रिंक न केवल स्थानीय लोगों के लिए बल्कि पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना रहता है। स्केटिंग क्लब को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और अधिक लोग स्केटिंग का आनंद लेने के लिए रिंक पर आएंगे।