फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   english speaking training to himachal police jawans

ट्रेनिंग के साथ फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना सीखेंगे पुलिस के जवान

Sat, 30 Jun 2018 12:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 30 Jun 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
english speaking training to himachal police jawans

हिमाचल पुलिस के जवान अब फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे। इनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए विभाग ने पहल की है। पुलिस कांस्टेबल के ट्रेनिंग शेड्यूल में इस बार अंग्रेजी बोलचाल पर ज्यादा जोर रहेगा। यह कवायद प्रदेश में आने वाले देशी-विदेशी सैलानियों से संवाद, कोर्ट की कार्रवाई के दौरान पुलिस कर्मियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए शुरू की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के विभिन्न ट्रेनिंग सेंटरों पर 2017 की पुलिस भर्ती के करीब साढ़े सात सौ महिला और पुरुष रिक्रूट सिपाही बनने का प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंच गए हैं। इन्हें  हिमाचल पुलिस अपने निर्धारित ट्रेनिंग कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्रदान करेगी। इस बार प्रशिक्षण में कुछ बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन


अंग्रेजी बोलने और लोगों से संवाद के तरीके पर खास जोर दिया जाएगा। कोर्स तैयार करने वाले पीटीसी डरोह ने इसको लेकर पुलिस मुख्यालय से अनुमति भी ले ली है। पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह की प्रधानाचार्या सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि प्रदेश में हर साल लाखों की संख्या में विदेशी सैलानी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से ऐसे सैलानी भी आते हैं जो अंग्रेजी में बात करते हैं। ऐसे लोगों से जुड़े मामलों के दौरान अक्सर पुलिस कर्मी में आत्मविश्वास की कमी का असर पुलिसिंग पर दिखता है। इसी वजह से इस बार बोलने वाली अंग्रेजी को ट्रेनिंग दी जाएगी। पीड़ित या पब्लिक से कैसे व्यवहार करना चाहिए, इसका भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed