{"_id":"5da202928ebc3e014a68a2a2","slug":"engineering-student-died-due-to-overdose-of-chitta-in-bilaspur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग के छात्र की संदिग्ध मौत, नशा करने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग के छात्र की संदिग्ध मौत, नशा करने की आशंका
Sun, 13 Oct 2019 11:34 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग के एक छात्र की शनिवार को संदिग्ध मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक नशा लेता था। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है। शुक्रवार को घर से गायब हुए उक्त युवक का लोनिवि के मेकेनिकल वर्कशॉप के पास शव मिला। युवक आदित्य निवासी निहाल सेक्टर बिलासपुर के शिवा कॉलेज में इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने बताया की युवक का शव मिला है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही लग पाएगा। पुलिस के अनुसार शुक्रवार से युवक गायब था। परिवार वालों ने सदर थाने में उसकी गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शनिवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली की लोनिवि के मेकेनिकल वर्कशॉप के पास एक युवक बेसुध पड़ा है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा, तो पाया कि युवक की मौत हो चुकी है। पुलिस इस संबंध में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक लोनिवि के मेकेनिकल वर्कशॉप के पीछे एक छोटा सा स्टोर है, वहां बैठा देखा गया था।
विज्ञापन