फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Enforcement Directorate attached assets worth Rs 5.6 Crore in virbhadra singh da case

हिमाचल के CM वीरभद्र सिंह को बड़ा झटका, ED ने अटैच की 5.6 करोड़ की संपत्ति

Sat, 14 Oct 2017 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 14 Oct 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
Enforcement Directorate attached assets worth Rs 5.6 Crore in virbhadra singh da case

विधानसभा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से संबंधित इस मामले में 5.6 करोड़ की संपत्ति अटैच की है।

विज्ञापन


अब तक इस मामले कुल चालीस करोड़ की संपत्ति ईडी अटैच कर चुकी है। ईडी ने वीरभद्र सिंह पर की कार्रवाई का ट्वीट भी किया है। अब चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री की और संपत्ति अटैच होने से सियासी हलचल तेज होगी। 

विज्ञापन

ईडी पहले कर चुकी है ये कार्रवाई

Enforcement Directorate attached assets worth Rs 5.6 Crore in virbhadra singh da case

ईडी मुख्यमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ कथित धनशोधन (मनी लांड्रिंग) से जुड़े मामले की जांच कर रहा है। इससे पहले जांच एजेंसी धनशोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत वीरभद्र सिंह के फार्महाउस को अटैच कर चुकी है। 

इसका बाजार मूल्य 27.29 करोड़ रुपये है। हालांकि फार्म हाउस की खरीद पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जिसका भुगतान दो चैकों के माध्यम से किया गया है। जांच में ईडी को पता चला कि इसके  रजिस्ट्री में अंकित राशि के अलावा 5.41 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया है। 

ये धनराशि जलविद्युत परियोजना निर्माण करने वाले कंपनी, जिसके निदेशक वाकामुल्ला चंद्रशेखर ने दी है। वाकामुल्ला ने कुल 5.90 करोड़ रुपये का भुगतान सीएम और उनके परिवार को किया है।

ये हैं फार्महाउस के बड़े शेयर होल्डर

Enforcement Directorate attached assets worth Rs 5.6 Crore in virbhadra singh da case

जांच एजेंसी के अनुसार फार्महाउस मेसर्स मेपल डेस्टिनेशन व ड्रीमबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर है। सीएम के बेटे विक्रमादित्य कंपनी में बड़े शेयर होल्डर हैं। बेटी अपराजिता भी शेयर होल्डर है। दोनों का नाम फर्म के निदेशकों के तौर पर दर्ज है।

मार्च में दक्षिणी दिल्ली में महरौली के पास डेरा मंडी इलाके में यह संपत्ति कुर्क की थी। 4 सितंबर को ईडी ने अर्जित संपत्तियों की कुर्की के लिए फैसले पर विशेष अदालत में गई थी। विशेष अदालत ने ईडी के उस आदेश की पुष्टि की है, जिसमें वीरभद्र के फार्म हाउस की कुर्की की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed