फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   energy minister install solar rooftop plant at home in mandi

मंत्रीजी अपने घर में करेंगे ये काम ताकि लोगों में भी आए जागरूकता

Wed, 28 Feb 2018 12:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 28 Feb 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
energy minister install solar rooftop plant at home in mandi

सौर ऊर्जा के प्रति प्रदेश की जनता को जागरूक करने के लिए ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने अपने घर पर सोलर रूफ टॉप प्लांट लगाने का फैसला लिया है। मंत्री मंडी शहर में नया घर बना रहे हैं। इसकी छत पर वह दस किलोवॉट का सोलर पैनल लगाएंगे। घर में प्रयोग होने वाली बिजली के अलावा अतिरिक्त सप्लाई को बेचकर वे आमदनी भी कमाएंगे।

विज्ञापन


केंद्र सरकार सोलर पैनल लगाने को 70 फीसदी तक सब्सिडी दे रही है। राज्य बिजली बोर्ड ढाई रुपये प्रति यूनिट के दाम से बिजली भी खरीद रहा है, लेकिन प्रदेश में इसके प्रति लोगों का रुझान अभी बहुत कम है। ऐसे में ऊर्जा मंत्री ने स्वयं आगे बढ़कर अपने घर से इसकी पहल करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


अनिल शर्मा बताते हैं कि शायद उनकी ओर से सोलर पैनल लगाने से लोगों में जागरूकता बढ़े। उन्होंने प्रदेश की जनता से सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक प्रयोग करने की अपील भी की है। बताया कि बिजली बोर्ड हर ऐसे घर में जहां छत पर सोलर पावर प्लांट लगाना होगा, उपभोक्ता के खर्चे पर टू वे मीटर प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र की इस योजना से लोगों को स्वच्छ ऊर्जा प्राप्त होगी। बिजली बिलों में भी भारी कटौती के साथ यह कमाई का साधन होगा। कहा कि प्रदेश में हिम ऊर्जा के माध्यम से सोलर पावर प्लांट लगाए जा रहे हैं। सरकार ने प्लांट लगाने के लिए साठ कंपनियों को पंजीकृत किया है।

एक किलोवाट से पैदा होगी पांच यूनिट बिजली

energy minister install solar rooftop plant at home in mandi

सोलर पैनल के माध्यम से एक से लेकर 10 किलोवॉट तक का प्लांट लगाया जा सकता है। एक किलोवॉट का प्लांट प्रतिदिन 5 यूनिट बिजली पैदा करता है।

घर पर सौर ऊर्जा का उत्पादन कर बिजली बचाने और पैसा कमाने के लिए छत पर कम से कम 10 गुणा 10 फीट की जगह होनी चाहिए। अगर घर पर छत नहीं है और आपके पास खाली प्लॉट या फिर अपना मैदान है तो वो जगह भी यह काम करने के लिए काफी है।

केंद्र सरकार देगी 70 फीसदी सब्सिडी
घर की छत पर सोलर पावर प्लांट लगाकर बिजली पैदा करने वाले लोगों को केंद्र सरकार 70 फीसदी सब्सिडी देगी।

छत पर एक किलोवाट का सोलर पावर प्लांट लगाने के इच्छुक लोगों को केवल 24 हजार रुपये खर्च करने होंगे। शेष राशि का खर्च नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय उठाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed