{"_id":"1bbbaf8fbb033925b574520c492e94f7","slug":"endoscopy-test-results-gastritis-problem-in-baksho-stomach-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बख्शो को पेट में इंफेक्शन से उठता है दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बख्शो को पेट में इंफेक्शन से उठता है दर्द
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/ऊना
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार उड़नपरी बख्शो देवी के पेट में दौड़ते समय उठने वाले दर्द की वजह का खुलासा हो ही गया। इस होनहार धाविका के एंडोस्कोपी टेस्ट के बाद गैस्ट्राइट्स की समस्या पाई गई है। इंडस अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक बख्शो की स्टमक लाइन में इंफेक्शन है जिसकी वजह से उसे दौड़ते समय दर्द उठता है।
विज्ञापन
अगर समय पर इसका पता न चलता तो यह इंफेक्शन और बढ़ सकता था। इंडस अस्पताल के चेयरमैन डॉ. बीआर वर्मा की देखरेख में बख्शो की एंडोस्कोपी और अन्य टेस्ट हुए। अस्पताल के प्रशासक वाईके जोशी ने बताया कि बख्शो के टेस्ट के दौरान लिए गए बायोप्सी सैंपल दिल्ली लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन
इसकी जल्द रिपोर्ट आ जाएगी। बहरहाल, बख्शो को 15 दिन की दवाई देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उसे उपचार तक आराम करने की सलाह दी गई है। कुछ दिन बाद इंडस अस्पताल फिर से बख्शो की स्वास्थ्य जांच करेगा।
विज्ञापन
अस्पताल के चेयरमैन डॉ. बीआर वर्मा का कहना है कि ‘अमर उजाला’ की इस मुहिम से जुड़कर हमें बेहद खुशी हुई। ऐसी होनहार और गरीब बेटियों की मदद के लिए इंडस अस्पताल हमेशा तैयार है।
बख्शो के परिजनों सहित स्कूल स्टाफ में पीटीई यशपाल, तरसेम सैनी और प्रधानाचार्य सोमनाथ भाटिया ने ‘अमर उजाला’ सहित इंडस अस्पताल का आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि ‘अमर उजाला’ की मुहिम पर प्रदेश युवा
सेवाएं एवं खेल विभाग ने बख्शो को बिलासपुर स्थित खेल छात्रावास में दाखिला दिलाने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इस सत्र के बाद अब बख्शो बिलासपुर में ट्रेनिंग के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेगी।