फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Encorachment in shimla town

बाजार में पैदल चलना तक हुआ दूभर

Wed, 20 Oct 2021 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Encorachment in shimla town
लोअर बाजार में जगह-जगह सड़कों पर सजी हैं दुकानें, पैदल चलना तक मुश्किल
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में अचानक बढ़ गए तहबाजारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की सबसे बड़ी मार्केट लोअर बाजार में हाल बेहाल हैं। त्योहारी सीजन में ज्यादा कमाई के लालच में यहां कई कारोबारी मनमानी पर उतर आए हैं। यह अपना सामान दुकान में लगाने की बजाय सड़क, रास्ते, सीढ़ियों और नालियों पर सजा रहे हैं।
कई कारोबारियों ने तो दुकान के बाहर सड़क पर बेड और टेबल सजा दिए हैं। कपड़े, जूते से लेकर करवाचौथ का सामान सड़क पर सजा दिया है। इससे आम जनता का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। प्रदेश हाईकोर्ट के सख्त आदेशों के बावजूद नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। बुधवार को भी शहर के लोअर बाजार में हालात चिंताजनक थे। सड़क पर सजी दुकानों के बीच पैदल चलने वाले लोग एक दूसरे को धक्का देकर आगे बढ़ने को मजबूर थे। शहर में एक ओर कारोबारी मनमानी कर रहे हैं तो दूसरी ओर त्योहारी सीजन के बीच शहर में अचानक सैकड़ों नये तहबाजारी आ गए हैं।
विज्ञापन

बिना किसी लाइसेंस या अनुमति के ये शहर में जगह जगह दुकानें सजा रहे हैं।
इन जगहों पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण
सीटीओ चौक के पास लोअर बाजार के रास्ते पर दोनों ओर सड़क पर दुकानें सज रही हैं। सीढ़ियां बड़े-बड़े बोरों से भरी हैं। टनल के पास शौचालय की दीवार से लेकर पैदल रास्ते पर सामान सजा है। स्मार्ट सिटी की नई दुकानों के बाहर टेबल लगाकर सामान बेचा जा रहा है। टनल से पंसारी चौक तक जगह-जगह सड़क पर दुकानें सजी हैं। पंसारी चौक पर चप्पलें बेचने वाले तहबाजारी सड़क पर पहुंच गए हैं। मैहरू चौक पर हालात सबसे ज्यादा खराब है। यहां बेड लगाकर पकड़े के कारोबारी सेल लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने दी चेतावनी, वापस
नहीं होगा जब्त किया सामान
नगर निगम ने अतिक्रमण करने वाले कारोबारियों को आखिरी चेतावनी दे दी है। निगम प्रशासन का कहना है कि अब जब्त किया जाने वाला सामान वापस नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज ने कहा कि शहर के बाजारों में बाहर से कई तहबाजारी आ गए हैं। कई कारोबारी भी अतिक्रमण कर रहे हैं। कहने के बावजूद यह नहीं मान रहे। ऐसे में अब सख्ती की जाएगी। जब्त किया सामान निगम वापस नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed