फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Employment fair after two years in Chamba, 305 youth got jobs

चंबा: दो साल बाद रोजगार मेला, 305 युवाओं को मिली नौकरी

Wed, 16 Mar 2022 07:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Mar 2022 07:00 PM IST
सार

रोजगार मेले में प्रदेश के जिला कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर सहित जिला चंबा से बेरोजगार युवा नौकरी के लिए पहुंचे। सदर के विधायक पवन नैयर ने रोजगार मेले का शुभारंभ किया। चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल शर्मा और जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने विधायक को सम्मानित किया। 

विज्ञापन
Employment fair after two years in Chamba, 305 youth got jobs
चंबा में रोजगार मेला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा कॉलेज में बुधवार को मेगा जॉब फेयर (रोजगार मेला) लगाया गया। मेले में प्रदेश भर से 998 बेरोजगार युवाओं ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार के बाद 305 युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए चयनित किया गया। मेले में 15 निजी कंपनियां चंबा पहुंचीं। रोजगार मेले में प्रदेश के जिला कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर सहित जिला चंबा से बेरोजगार युवा नौकरी के लिए पहुंचे। सदर के विधायक पवन नैयर ने रोजगार मेले का शुभारंभ किया। चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल शर्मा और जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने विधायक को सम्मानित किया।

विज्ञापन


साक्षात्कार के लिए पहुंचे युवाओं की युवा विशेष तनु कुमारी ने काउंसलिंग की। कॉलेज परिसर में दो काउंटर स्थापित किए गए थे। जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि 305 युवाओं को निजी कंपनियों में नौकरी दी गई। कंपनियों की ओर से निर्धारित वेतन मान युवाओं को दिया जाएगा। कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल में यह पहला रोजगार मेला था। चकलू के धीरज का कहना है कि रोजगार मेले में निजी कंपनियों के अधिकारी पहुंचे थे। कोरोना काल में साक्षात्कार नहीं हो पा रहे थे। अब उन्हें रोजगार का मिला है। 
विज्ञापन


सलूणी के विपिन कुमार ने कहा कि विभाग और कॉलेज प्रशासन की ओर से करवाए गए रोजगार मेले में काफी संख्या में बेरोजगार पहुंचे। इस तरह के मेले होते रहने चाहिए। चंबा के रिशव ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कई युवाओं की नौकरियां छूट गईं। अब स्थिति नियंत्रण में है और इस तरह के मेलों से युवाओं को नौकरी का मौका मिलता है। राख के विजय कुमार ने कहा कि चंबा कॉलेज में हुए रोजगार मेले में काफी कुछ नया सीखने को मिला। कोरोना के बीच रोजगार मेले को लेकर युवाओं में खासा उत्साह रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed