फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Employment fair: 30 big companies will give employment to youth in Hamirpur

Employment Fair: हमीरपुर में 30 बड़ी कंपनियां युवाओं को देंगी रोजगार

Wed, 03 May 2023 05:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 May 2023 05:19 PM IST
सार

 जिला प्रशासन, रोजगार विभाग और हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में करवाए जा रहे इस लघु रोजगार मेले में करीब 30 बड़ी कंपनियां युवाओं को जॉब ऑफर लैटर प्रदान करेगी।

विज्ञापन
Employment fair: 30 big companies will give employment to youth in Hamirpur
निजी कंपनी में नौकरी का मौका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 आईटीआई, पॉलीटेक्निक और फार्मा के डिप्लोमाधारकों, बीएससी, बीए, बीकॉम, बीटेक, एमबीए और अन्य उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं के साथ-साथ आठवीं-दसवीं और 12वीं पास युवाओं को भी रोजगार प्रदान करने के लिए गुरुवार को सलासी स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र में होने वाले रोजगार मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन, रोजगार विभाग और हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में करवाए जा रहे इस लघु रोजगार मेले में करीब 30 बड़ी कंपनियां युवाओं को जॉब ऑफर लैटर प्रदान करेगी।

विज्ञापन


उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि 18 से 45 वर्ष तक के युवाओं के लिए यह लघु रोजगार मेला एक बहुत ही अच्छा अवसर है। क्योंकि इसमें इंडोराम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मोर्पेन लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड, एमवीएम इंडस्ट्रीज, डाबर इंडिया, सिप्ला, प्रॉक्टर एंड गैंबल, लिगेसी फूड्स, टेक महेंद्रा, जस्ट डायल, प्लैनेट स्पार्क, लावा मोबाइल, क्वैस और कई अन्य प्रसिद्ध कंपनियां भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक युवा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियों, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ इस लघु रोजगार मेले में साक्षात्कार दे सकते हैं। उन्होंने पात्र युवाओं से इस अवसर लाभ उठाने की अपील की है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed