फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   employees sent on deputation from Adani's Barmana and Darlaghat cement plants

हिमाचल: अदाणी के बरमाणा और दाड़लाघाट सीमेंट प्लांट से प्रतिनियुक्ति पर भेजे 143 कर्मचारी

Wed, 21 Dec 2022 10:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Dec 2022 10:09 PM IST
सार

अदाणी सीमेंट कंपनी ने 143 कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। एसीसी सीमेंट प्लांट बरमाणा से 58 कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। इन कर्मचारियों को रोपड़, भटिंडा, नालागढ़, राजस्थान के मारवाड़ मुंडवा, राबडियावास और लखेरी सीमेंट प्लांट में तैनात किया है। 

विज्ञापन
employees sent on deputation from Adani's Barmana and Darlaghat cement plants
बरमाणा सीमेंट प्लांट के बाहर खड़े ट्रक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अदाणी सीमेंट कंपनी ने 143 कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। एसीसी सीमेंट प्लांट बरमाणा से 58 कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। इन कर्मचारियों को रोपड़, भटिंडा, नालागढ़, राजस्थान के मारवाड़ मुंडवा, राबडियावास और लखेरी सीमेंट प्लांट में तैनात किया है। अदाणी सीमेंट कंपनी के चंडीगढ़ जोन के ग्रुप हेड अमरदीप तिवाना ने बताया कि दाड़लाघाट और बरमाणा सीमेंट प्लांट के कई कर्मचारियों को उनका कल्याण सुनिश्चित करने के लिए स्थानांतरण किया गया है। इन दो प्लांट के संचालन के बंद होने के बाद नौकरियों की सुरक्षा के लिए अपने ऑपरेटिंग कर्मचारियों को स्थानांतरित करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अदानी सीमेंट की दाड़लाघाट और बरमाणा प्लांट को मुख्य रूप से कच्चे माल और तैयार उत्पादों की उच्च परिवहन लागत के कारण सीमेंट/क्लिंकर की बढ़ती परिचालन लागत के कारण मजबूरी वाली परिस्थितियों में संचालन को निलंबित करना पड़ा है। अदानी सीमेंट इन मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए परिवहन संघों सहित सभी हितधारकों से सहयोग मांग रहा है। उन्होंने बताया दाड़लाघाट प्लांट से 85 कर्मचारियों को भी प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। 

विज्ञापन


वहीं, अंबुजा प्लांट दाड़लाघाट में कंपनी और ट्रक ऑपरेटरों के बीच विवाद के बीच कंपनी ने प्लांट में तैनात प्रबंधन के कई कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर अन्य प्लांट में भेज दिए हैं। इन्हें कंपनी ने लेटर थमाए हैं। इनमें लिखा है कि आगामी आदेशों तक उन्हें प्रतिनियुक्ति पर अन्य प्लांट में भेजा जा रहा है। इन्हें एक सप्ताह में ज्वाइन करना होगा। कंपनी ने कर्मचारियों को राजस्थान के रावड़िया वास, मंडवा, पंजाब के रोपड़ और नालागढ़ प्लांट में शिफ्ट किया है। उधर, सात दिन से दाड़लाघाट में अंबुजा प्लांट बंद पड़ा है। इससे पहले कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि जब तक कंपनी बंद रहेगी, उन्हें घर पर वेतन दिया जाएगा। मगर दिन में ही अब कर्मचारियों के तबादले के बाद मामला फिर से गर्मा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed