फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Employees Protest Over Old Pension Issue at Shimla.

पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर अड़े कर्मियों ने घेरा सचिवालय, सरकार को अल्टीमेटम

Wed, 26 Jul 2017 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 26 Jul 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
Employees Protest Over Old Pension Issue at Shimla.

लंबे समय से पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग पर अड़े हिमाचल प्रदेश एन.पी.एस./सी.पी.एस. कर्मचारी महासंघ ने मंगलवार को प्रदेश सचिवालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। कर्मचारियों ने सरकार को व्यवस्था बहाल करने के लिए 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन


साथ ही यह भी चेतावनी दी कि अगर तय समय में कर्मचारियों के हित में कोई कदम नहीं उठाया गया तो फिर जिला स्तर पर इस मांग को लेकर उग्र आंदोलन किए जाएंगे। मंगलवार को तय कार्यक्रम के तहत कर्मचारी सुबह करीब 11 बजे टॉलैंड में जमा हुए। इसके बाद रैली निकालते हुए हजारों की संख्या में सचिवालय रवाना हो गए।
विज्ञापन


उम्मीद से ज्यादा संख्या में पहुंचे कर्मचारियों की भीड़ देख प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। हालात यह रहे कि करीब दो घंटे तक टॉलेंड से संजौली के बीच यातायात बाधित रहा और वाहनों को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासंघ के नेताओं ने कहा कि वर्ष 2003 के बाद सरकारी विभागों में नियुक्त हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार ने ऐसे कर्मचारियों के उपर न्यू पेंशन सिस्टम (एन.पी.एस.) को जबरन थोपा दिया है। कहा कि ऐसा कर सरकार कर्मचारियों का शोषण करने के अलावा निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है।

महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2003 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को डी.सी.आर.जी. भी नहीं दी जा रहीं है। इसके साथ ही एन.पी.एस. के तहत सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को महज 500 से 2 हजार रुपए की हीे  पेंशन मिल रहीं है।

कर्मचारी नेताओं ने पूछा कि जब पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा सरकार अपने सभी नियमित कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दे रहे है तो हिमाचल सरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकती जबकि यह राज्य सरकार के क्षेत्राधिकार में आता है। पदाधिकारियों ने सरकार को अल्टीमेंटम दिया कि यदि 15 अगस्त तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाती तो प्रदेश के सभी जिलों में उग्र आंदोलन किए जाएंगे। 


मुख्य सचिव ने दिया मांगें माने जाने का भरोसा
प्रदर्शन के बाद महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने सचिवालय में मुख्य सचिव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। सीएस ने मांगों को गंभीरता से सुनने के बाद जल्द डी.सी.आर.जी को लागू करने का आश्वासन दिया तथा पुरानी पेंशन बहाली पर भी जल्द कोई निर्णय लेने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed