फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   employees aagitation in HPU

विवि की ईसी बैठक स्थल के बाहर कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 21 Feb 2022 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
employees aagitation in HPU
ईसी सदस्यों को संघ ने सौंपा मांग पत्र, आउटसोर्स आधार पर भर्तियां बंद की जाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल विश्वविद्यालय की सोमवार को हुई ईसी की बैठक स्थल के बाहर कर्मचारी संघों की संयुक्त समन्वय समिति ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने ईसी के सभी सदस्यों को 23 सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा। धरने में शामिल कर्मचारियों ने उनकी सभी मांगों पर जल्द फैसला लेने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि विवि में ईसी की बैठक में जो भी फैसले लिए जाते हैं, उनकी कार्यवाही रिपोर्ट उसी तरह से प्रकाशित की जानी चाहिए लेकिन विवि में ऐसा नहीं हो रहा है। संयुक्त समन्वय समिति के प्रेस सचिव ललित चौहान ने बताया कि कर्मचारियों की 23 मांगों पर ज्ञापन ईसी के सभी सदस्यों को सौंपा है। इसमें विवि के हर वर्ग के कर्मचारी की मांगों को शामिल किया है। प्रशासन से विवि में कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपने, आउटसोर्स पर हो रही भर्ती पर रोक लगाने से लेकर अन्य वर्ग से जुड़े कर्मचारियों की मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मुख्य मांगों में रिक्त पदों को नियमित रूप से भरने, ठेका और आउटसोर्स आधार पर भर्तियां तुरंत बंद करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed