{"_id":"59c7b33b4f1c1b2d688b6302","slug":"employee-federation-complain-to-election-commission-do-nate-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग पहुंचेगा डीओ नोट मामला, कर्मचारी महासंघ करेगा शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग पहुंचेगा डीओ नोट मामला, कर्मचारी महासंघ करेगा शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 24 Sep 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व पदाधिकारियों ने वीरभद्र सिंह सरकार पर डीओ नोट के नाम पर तबादला उद्योग चलाने का आरोप लगाया है। पूर्व पदाधिकारियों का कहना है कि इस अवैध व अघोषित उद्योग के जरिये सरकार के मुलाजिम अपनी जेबें गरम कर कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद डीओ नोट पर हजारों तबादले किए जा रहे हैं।महासंघ के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, पूर्व महासचिव हेमराज शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष एलआर कौंडल ने कहा कि चुनाव आयोग से डीओ नोट पर हो रहे तबादलों के उद्योग की शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने कहा कि जिस दिन से प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी है, उस दिन से तबादला उद्योग सक्रिय हो गया है। हालात यह हैं कि पांच सालों में कर्मचारी वर्ग स्थिर होकर कार्य नहीं कर पा रहा है और उसे हर समय तबादले का डर सता रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकतर तबादले डीओ नोट पर हो रहे हैं और विभागाध्यक्ष की अनुशंसा को नजरअंदाज किया जा रहा है। कहा कि नई सरकार के गठन के बाद विवादास्पद और नियमों के विपरीत की जा रही भर्तियों की जांच की मांग उठाई जाएगी। यही नहीं, जरूरत पड़ी तो तबादला उद्योग और भर्तियों की जांच के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।