{"_id":"6808e387002ba16af7039ad2","slug":"emp-shimla-news-c-19-1-sml1033-521757-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: निगम बोर्ड के कर्मचारियों को भी मिले नई पेंशन स्कीम का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: निगम बोर्ड के कर्मचारियों को भी मिले नई पेंशन स्कीम का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम बोर्ड के कर्मचारियों को भी मिले नई पेंशन स्कीम का लाभ
- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिले नई पेंशन स्कीम महासंघ के पदाधिकारी
- कम्यूटेशन बंद करने के मामले में जताई चिंता
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने निगम बोर्डों के कर्मचारियों को भी नई पेंशन स्कीम में लागू करने की मांग की। बुधवार नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने अपनी मांगो के लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने सीएम से हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एनएसडीएल (नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड) में जमा किए गए 12000 करोड़ रुपये को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह राशि कर्मचारियों के भविष्य निधि के रूप में जमा की गई है और इसका उपयोग कर्मचारियों के हित में किया जाना चाहिए। उन्होंने जिला परिषद, एचपीएसईबी और अन्य छूटे हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने की भी मामला उठाया। इससे इन कर्मचारियों को भी सामाजिक सुरक्षा और सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय स्थिरता का लाभ मिलेगा। महासंघ ने रिसोर्स मोबिलाइजेशन कमेटी के कुछ प्रस्तावों पर चिंता व्यक्त की, जिनमें कम्यूटेशन बंद करने और 25 साल की सेवा अनिवार्य करने जैसे प्रावधान शामिल हैं। महासंघ ने मांग की कि इन प्रस्तावों पर पुनर्विचार किया जाए और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक संतुलित निर्णय लिया जाए। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर महासंघ के महासचिव भरत शर्मा अरविंद मेहता,देव नेगी,मोहन नेगी, मोहन और कर्मचारी उपस्थित रहे।
........