फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   emp

Shimla News: निगम बोर्ड के कर्मचारियों को भी मिले नई पेंशन स्कीम का लाभ

Wed, 23 Apr 2025 06:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
emp
निगम बोर्ड के कर्मचारियों को भी मिले नई पेंशन स्कीम का लाभ
विज्ञापन


- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिले नई पेंशन स्कीम महासंघ के पदाधिकारी

- कम्यूटेशन बंद करने के मामले में जताई चिंता

अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने निगम बोर्डों के कर्मचारियों को भी नई पेंशन स्कीम में लागू करने की मांग की। बुधवार नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने अपनी मांगो के लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने सीएम से हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एनएसडीएल (नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड) में जमा किए गए 12000 करोड़ रुपये को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह राशि कर्मचारियों के भविष्य निधि के रूप में जमा की गई है और इसका उपयोग कर्मचारियों के हित में किया जाना चाहिए। उन्होंने जिला परिषद, एचपीएसईबी और अन्य छूटे हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने की भी मामला उठाया। इससे इन कर्मचारियों को भी सामाजिक सुरक्षा और सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय स्थिरता का लाभ मिलेगा। महासंघ ने रिसोर्स मोबिलाइजेशन कमेटी के कुछ प्रस्तावों पर चिंता व्यक्त की, जिनमें कम्यूटेशन बंद करने और 25 साल की सेवा अनिवार्य करने जैसे प्रावधान शामिल हैं। महासंघ ने मांग की कि इन प्रस्तावों पर पुनर्विचार किया जाए और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक संतुलित निर्णय लिया जाए। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर महासंघ के महासचिव भरत शर्मा अरविंद मेहता,देव नेगी,मोहन नेगी, मोहन और कर्मचारी उपस्थित रहे।

........


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed