{"_id":"666af48a274e69e9530bef5e","slug":"emergency-services-will-not-be-disrupted-pharmacy-officers-returned-to-work-shimla-news-c-19-sml1001-365348-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आपात सेवाएं नहीं होंगी बाधित \nकाम पर लौटे फार्मेसी ऑफिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आपात सेवाएं नहीं होंगी बाधित काम पर लौटे फार्मेसी ऑफिसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीयू अस्पताल में मरीज थे परेशान
कर्मचारी आपातकालीन विभाग में नहीं दे रहे थे ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जोनल अस्पताल शिमला के फार्मेसी अधिकारी (फार्मासिस्ट) वीरवार को काम पर लौट आए हैं। इससे अब आपात स्थिति में उपचार के लिए आए सैकड़ों मरीजों को राहत मिली है।
डीडीयू अस्पताल में बीते सप्ताह से अस्पताल के 9 फार्मेसी अधिकारी (फार्मासिस्ट) आपात स्थिति में ड्यूटी नहीं दे रहे थे। इस वजह से मरीजों की मरहम पट्टी के अलावा इंजेक्शन समेत अन्य काम पूरी तरह प्रभावित हो गए थे। चिकित्सकों के हवाले ही सारी जिम्मेदारियां आने से स्थिति बिगड़ गई थी। लिहाजा अब स्वास्थ्य निदेशालय के एक्शन मोड पर आने के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। अस्पताल के आपातकालीन विभाग में औसतन 100 से अधिक मरीज आते हैं। इनमें गिरकर चोटिल होने, पेट दर्द और एमएलसी के मामले शामिल होते हैं।
कार्रवाई के डर से काम पर लौटे कर्मी
स्वास्थ्य निदेशालय में कर्मचारियों को बीते कल बैठक के लिए बुलाया था। सूत्रों का कहना है कि लीगल कार्रवाई का डर दिखाकर कर्मचारियों को काम पर लौटने को मजबूर किया है। यही वजह है कि वीरवार को कर्मचारियों ने इमरजेंसी में सुबह, दोपहर और रात्रि ड्यूटी भी दी है। वहीं हिमाचल प्रदेश हॉस्पिटल फार्मेसी ऑफिसर एसोसिएशन के खुशाल सिंह ने बताया कि इस बारे में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को अवगत करवाया जाएगा। बताया कि कर्मचारियों पर दबाव डालकर इस तरह से काम करवाया जाना सहन नहीं किया जाएगा।