फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Embezzlement of MNREGA funds by forgery in the name of deceased woman

Chamba News: मृतक महिला के नाम पर फर्जीवाड़ा कर मनरेगा की धनराशि का गबन, जांच में खुलासा

Fri, 21 Apr 2023 10:39 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी(चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी(चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Apr 2023 10:39 AM IST
सार

चंबा जिले के विकास खंड सलूणी की भडेला पंचायत में मनरेगा में फर्जीवाड़े के आरोप सही पाए गए हैं। शिकायत के आधार पर की गई जांच में सामने आया है कि एक मृतक महिला की फर्जी हाजिरी लगाकर मनरेगा की सरकारी धनराशि का गबन किया गया। 

विज्ञापन
Embezzlement of MNREGA funds by forgery in the name of deceased woman
मनरेगा (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के विकास खंड सलूणी की भडेला पंचायत में मनरेगा में फर्जीवाड़े के आरोप सही पाए गए हैं। शिकायत के आधार पर की गई जांच में सामने आया है कि एक मृतक महिला की फर्जी हाजिरी लगाकर मनरेगा की सरकारी धनराशि का गबन किया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर वीरवार को मामले की जांच के लिए पहुंचे पंचायत निरीक्षक और एसवीपीओ ने शिकायत को सही करार दिया है। अब जांच टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगी। जांच के दौरान इस मामले के शिकायतकर्ता गुरचरण सिंह और ओम प्रकाश भी मौके पर ही मौजूद रहे। प्राप्त जानकारी अनुसार विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत भड़ेला में एक महिला की वर्ष 2015 में मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन


महिला की मौत के बावजूद वर्ष 2021 में मनरेगा के तहत उसकी फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धनराशि का गोलमाल किया गया। इसे लेकर गुरचरण सिंह और ओम प्रकाश ने जिला प्रशासन को शिकायत सौंपी। शिकायत में मनरेगा में हुए इस फर्जीवाडे की निष्पक्ष जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने संबंधित विभागीय अधिकारी को जांच करने के निर्देश जारी किए। इसी कड़ी में वीरवार को जांच अधिकारी के रूप में पंचायत निरीक्षक दर्शन कुमार, एसवीपीओ ठाकुर सिंह की टीम मामले की जांच करने के लिए सलूणी पहुंची। गहनता से जांच करने पर टीम ने आरोपों को सही पाया। अब जांच टीम अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेगी। पंचायत निरीक्षक दर्शन कुमार ने बताया कि भड़ेला पंचायत से जुड़े मनरेगा में फजीवाड़े की शिकायत जांच में सही पाई गई है। जांच रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए प्रशासन के उच्च अधिकारियों को जल्द भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed