फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Electricity supply will remain restored in Pangi valley even during snowfall, new line will be laid

Chamba: बर्फबारी में भी पांगी घाटी में बहाल रहेगी बिजली आपूर्ति, नई लाइन बिछेगी

Sat, 14 Dec 2024 12:11 PM IST
Krishan Singh दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Dec 2024 12:11 PM IST
सार

प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में अब बर्फबारी के दौरान भी बिजली की समस्या नहीं रहेगी। जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी के किलाड़ के लिए 33 केवी की 75.30 किलोमीटर लंबी नई बिजली लाइन बिछाई जाएगी। 

विज्ञापन
Electricity supply will remain restored in Pangi valley even during snowfall, new line will be laid
electricity - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में अब बर्फबारी के दौरान भी बिजली की समस्या नहीं रहेगी। जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी के किलाड़ के लिए 33 केवी की 75.30 किलोमीटर लंबी नई बिजली लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। लाहौल-स्पीति के थिरोट से चंद्रभागा नदी के किनारे से होकर लाइन चंबा जिले के किलाड़ सब स्टेशन तक पहुंचेगी। इसमें 20 किमी क्षेत्र में टावर लगेंगे और 55 किमी में लाइन अंडरग्राउंड और ओवर हेड पोल से गुजरेगी। सरकार से थिरोट से किलाड़ तक 45.48 करोड़ की लागत से 33 केवी की नई लाइन के निर्माण के लिए डीपीआर को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


90 प्रतिशत राशि विद्युत मंत्रालय और 10 फीसदी राशि विद्युत बोर्ड खर्च करेगा। अब बोर्ड ने परियोजना रिपोर्ट के आधार पर सर्वे का काम शुरू कर दिया है। मौजूदा समय में लाहौल-स्पीति के थिरोट से चंबा के किलाड़ के लिए 11 केवी लाइन बिछी है। दोनों जगहों पर सब स्टेशन बनाए गए हैं, लेकिन आपस में ग्रिड से जुड़े नहीं हैं। अब 33 केवी थिरोट पावर हाउस से किलाड़ 33/11 सब स्टेशन तक नई लाइन के माध्यम से पांगी घाटी को ग्रिड कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र के 22 हजार से अधिक परिवारों को फायदा होगा। साथ ही 24 घंटे सात दिन बिजली आपूर्ति संभव होगी। चीफ इंजीनियर लुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सर्वे पूरा होने के बाद टेंडर प्रक्रिया होगी। योजना को तीन सालों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

पहली बार ग्रिड से जुड़ेगी पांगी घाटी
पांगी घाटी में पहली बार 1986 में विद्युतकरण किया गया था। मौजूदा समय में पांगी घाटी में 11 केवी लाइन के अलावा किलाड़, पुर्थी, सुराल और साच पावर प्लांटों से विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। इसके बावजूद सदियों में बर्फबारी और तेज आंधी से विद्युत आपूर्ति की समस्या रहती है। लोगों की इसी समस्या से निपटने के लिए पांगी घाटी में नई लाइन का निर्माण किया जा रहा है। थिरोट, उदयपुर, पीड़ी, शौर, साच होकर 33 केवी लाइन किलाड़ पहुंचेगी। नई लाइन बिछने के बाद सब स्टेशन और ग्रिड आपस में जुड़ जाएंगे। इससे किसी एक सब स्टेशन में खराबी होने पर संबंधित इलाके में दूसरे ग्रिड सब स्टेशनों से बिजली बहाल की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed