{"_id":"67a4d2864ac6deee0108a5af","slug":"electricity-board-employees-fell-down-the-road-death-shimla-news-c-19-sml1001-482627-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बिजली बोर्ड के कर्मचारी \nरास्ते से नीचे गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बिजली बोर्ड के कर्मचारी रास्ते से नीचे गिरा, मौत
विज्ञापन
के स्ट्राबरी हिल्स क्षेत्र की घटना
लोग बोले, रास्ते पर नहीं है रेलिंग, निगम का तर्क निजी है जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के छोटा शिमला क्षेत्र में ड्यूटी से घर लौट रहा बिजली बोर्ड का एक कर्मचारी रास्ते से नीचे गिरकर घायल हो गया। इसे उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया जहां वीरवार तड़के सुबह इसने दम तोड़ दिया।
छोटा शिमला पुलिस के अनुसार घटना बुधवार शाम करीब 5:00 बजे की है। कर्मचारी हरीश चंद बिजली बोर्ड के खलीनी कार्यालय में तैनात था। ड्यूटी के बाद छोटा शिमला के स्ट्राॅबरी हिल्स स्थित अपने निवास लौट रहा था। यहां पैदल रास्ते से गुजरते वक्त अचानक यह नीचे घासनी में गिर गया। गिरने से कर्मचारी को चोटें लगीं जिसके बाद इसे उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया। यहां वीरवार तड़के सुबह करीब 3:00 बजे इसने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस रास्ते पर कर्मचारी गिरा है, वहां रेलिंग लगाने के लिए कई बार नगर निगम से मांग की जा चुकी है लेकिन अभी तक यह रास्ता न पक्का हुआ है और न ही रेलिंग लगाई गई है। पहले भी इस रास्ते पर कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। एक व्यक्ति यहां रास्ते पर रैलिंग नहीं लगने दे रहा है। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि उन्हें भी इस घटना की सूचना मिली है। कहा कि निगम ने इस रास्ते पर काम करने के लिए कई बार टेंडर लगाए थे, लेकिन निजी जमीन होने के कारण काम नहीं कर पाए हैं। निगम ने मल्याणा को जोड़ने वाले दूसरे रास्ते पर रेलिंग लगाई है।