फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Electricity Board employees against the opened positions

विद्युत बोर्ड के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

Mon, 09 Jun 2014 03:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 09 Jun 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
Electricity Board employees against the opened positions

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पर इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने मनमर्जी का आरोप लगाया है, जिससे कर्मचारियों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि विद्युत बोर्ड में कर्मचारियों की संख्या के बराबर पेंशनर हो गए हैं।

विज्ञापन


इससे कर्मचारियों पर काम का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। हिमाचल प्रदेश
राज्य विद्युत बोर्ड इंपलाइज यूनियन के महासचिव हीरा लाल वर्मा ने कहा कि बोर्ड में कर्मचारियों की लगातार घटती संख्या चिंता की बात है।

बोर्ड में आज सात हजार पद खाली हैं, जिसे भरने के लिए लगातार मांग की जा रही है। इस पर प्रबंधन विचार करने को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री ने बोर्ड के विभिन्न श्रेणी के 2050 पदों को भरने के लिए स्वीकृति दी थी, लेकिन उसे भरने में आज तक बोर्ड प्रबंधन नाकाम रहा है।
विज्ञापन


इस माह के अंत तक बोर्ड में पेंशनरों की संख्या 18500 तक पहुंच जाएगी, जबकि कर्मचारियों की संख्या भी लगभग इतनी ही है। आरोप लगाया कि कुप्रबंधन के कारण बोर्ड की स्थिति चरमरा गई है। भविष्य में इसका असर कर्मचारियों, पेंशनरों और जनता पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed