फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Elections for booth committees in Himachal BJP

भाजपा में बूथ समितियों के चुनाव शुरू, 30 सितंबर तक संपन्न होंगे

Sun, 22 Sep 2019 05:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 Sep 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Elections for booth committees in Himachal BJP
संगठन महामंत्री पवन राणा - फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल भाजपा में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत बूथ समितियों के चुनाव शुरू कर दिए गए हैं। ये 30 सितंबर तक होंगे, जबकि मंडल अध्यक्षों को 31 अक्तूबर तक चुनाव होगा। संगठनात्मक चुनाव के जिला प्रभारियों, सह प्रभारियों और मंडल चुनाव प्रभारियों की कार्यशाला रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय शिमला में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश संगठनात्मक चुनावों के सह प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज ने की। इसमें प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर और शिमला संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी पुरुषोतम गुलेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन


डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि बूथ समितियों के चुनाव 21 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। यह 30 सितंबर तक संपन्न हो जाएंगे। इसके बाद 11 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव 11 नवंबर से 30 नवंबर 2019 तक जिला अध्यक्ष और प्रदेश परिषद सदस्यों का चुनाव होगा। एक से 15 दिसंबर के बीच प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन


डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने उपस्थित जिला और मंडल चुनाव अधिकारियों को संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि पार्टी के संगठनात्मक चुनाव सर्वसम्मति से केंद्रीय समय सारिणी के अनुरूप पूर्ण कर लिए जाएंगे। बैठक में सुखराम चौधरी, गणेश दत्त, रतन सिंह पाल, संदीपनी भारद्वाज, सूरत नेगी, रमेश चोजड़, विनोद चंदेल, नरेश शर्मा, अजय श्याम, संजय सूद, ईश्वर रोहाल, राजपाल सिंह, आशुतोष वैद्य, पवन गुप्ता, प्रमोद ठाकुर, रामेश्वर शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed