फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Elections 2024 PM Modi And Mallikarjun Kharge On National security issue During HP Visit

Elections 2024: राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कुरुक्षेत्र बन रहा हिमाचल, PM मोदी पर खरगे के ताबड़तोड़ प्रहार

Sun, 26 May 2024 10:58 AM IST
अंकेश डोगरा धर्मेंद्र पंडित, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 26 May 2024 10:58 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सियासी कुरुक्षेत्र बन गई है।  शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान का जिक्र कर कांग्रेस पर हमला बोला तो वहीं, शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चीन का जिक्र कर भाजपा पर हमला बोला।

विज्ञापन
Elections 2024 PM Modi And Mallikarjun Kharge On National security issue During HP Visit
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की रैलियों में देश की सुरक्षा पर चुनावी रण छिड़ गया है। देवभूमि एक तरह से सियासी कुरुक्षेत्र बन गई है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि कांग्रेस ने पाकिस्तान को सिर पर बैठाया तो शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सीमा पर चीन अंदर भारत में घुसकर सड़कें व घर बना रहा है। उन्हें इसकी चिंता नहीं है। शनिवार को ही ऊना और कांगड़ा में चुनावी रैलियों में आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है, यह देश का होकर रहेगा। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हिमाचल की सीमा के साथ ही तिब्बत और आतंक प्रभावित रहे जम्मू-कश्मीर की सीमाएं लगती हैं। भाजपा और कांग्रेस में इस मुद्दे पर छिड़े सियासी संग्राम की यह भी वजह है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो हिमाचल प्रदेश के लोगों को यह तक कहा कि यह राज्य सीमा से सटा है। यहां के लोग ताकतवर सरकार का मतलब समझते हैं। कांग्रेस के वक्त में तो पाकिस्तान सिर पर बैठ गया था। सीमाई क्षेत्र में सड़कें इसलिए नहीं बनाई जाती थी कि कहा जाता था कि इससे दुश्मन भीतर आ जाएगा।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने पिछली यूपीए और सरकारों को डरपोक तक कहा। मोदी बोले कि सीमा के लिए सड़कें बनाकर फौजियों के लिए सुविधाएं दी गई हैं। वन रैंक वन पेंशन का लाभ भी पूर्व सैनिकों को भाजपा सरकार ने दिया। कांग्रेस ने तो छल किया। मोदी के हमलों का दूसरे दिन शनिवार को खरगे ने रोहडू की जनसभा और शिमला में हुई प्रेसवार्ता में कड़ा जवाब दिया। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चीन देश में घुस रहा है। 56 इंच का सीना कहां है। देश की सीमाओं पर सड़कें और घर बन रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'कांग्रेस के नेताओं ने दी देश के लिए कुर्बानी'
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने पाकिस्तान को सिर पर नहीं बैठाया। इसके दो टुकड़े करने वाली कांग्रेस पार्टी की ही इंदिरा गांधी थी। नेहरू ने भी प्रधानमंत्री रहते देश की एकता बनाई रखी। वे सबको एक समान दृष्टि से देखते थे। कांग्रेस के नेताओं ने देश की लिए जान की कुर्बानी दी है। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के चलते केंद्रीय नेताओं ने हिमाचल की ओर रुख कर दिया है। रैलियों में एक-दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी और नाहन की चुनावी रैली में कांग्रेस को निशाना साधने में पीछे नहीं रहे। हिमाचल में धारा 370 का जिक्र हुआ। इसमें मोदी ने यहां तक कह दिया कांग्रेस देश के विकास में रिवर्स गियर लगाना चाहती है। इसलिए कांग्रेस कह रही है कि हम सत्ता में आए तो अनुच्छेद 370 वापस लाएंगे। सीएए खत्म कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed