फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   election commissions big decision regarding polling station

निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, हर हलके में महिलाओं के हवाले दो पोलिंग स्टेशन

Tue, 26 Sep 2017 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 26 Sep 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
election commissions big decision regarding polling station

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग अनूठी पहल कर रहा है। प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों के 136 मतदान केंद्रों की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं के जिम्मे रहेगी। इसमें मतदान कराने से लेकर रिटर्निंग अफसर की जिम्मेदारी भी महिलाएं निभाएंगी। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा को लेकर शिमला पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त अचल कुमार जोति ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष मतदान व मतगणना के लिए हर विधानसभा क्षेत्र के एक-एक  पोलिंग स्टेशन की ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों के मतों की साथ गिनती कराकर उनका परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा। 
विज्ञापन


हालांकि, ये पोलिंग स्टेशन क्रम रहित आधार पर चुने जाएंगे। इससे पहले आयोग ने प्रदेश के सभी विभागों के नोडल अफसरों, डिविजनल कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, डीसी व एसपी के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और कई निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के निर्वाचन आयुक्त ओम प्रकाश रावत, सुनील अरोड़ा, वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा, उप निर्वाचन आयुक्त संदीप सक्सेना, सुदीप जैन और प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत आदि इस मौके पर मौजूद रहे।

सवा लाख मतदाता जुड़े
जोति ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में कुल 49.50 लाख मतदाता हैं जो इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 24.9 लाख पुरुष व 24.07 लाख महिला मतदाता हैं। चार एनआरआई और 12 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में इस बार सवा लाख नए वोटर मतदाता सूची में शामिल हुए हैं। इनमें करीब 41 हजार एक युवा हैं जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। करीब 47 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाए भी गए हैं। जोति ने बताया कि सर्विस मतदाताओं के लिए मतदाता सूची के अंत में डी नोवो बनाया जा रहा है जिसमें अब तक 63,200 फार्म आयोग को मिल चुके हैं।


मूलभूत सुविधाओं से लैस होंगे मतदान केंद्र
सीईसी ने बताया प्रदेश में कुल 7479 पोलिंग स्टेशन हैं। इनके अलावा 37 आग्जिलरी पोलिंग स्टेशन भी बनाए गए हैं। सभी डीसी को निर्देश दिए गए हैं कि हर बूथ पर पोलिंग असिस्टेंस बूथ तैयार किए जाएंगे। बताया कि रैंप, पीने का पानी, शौचालय, बिजली व वेटिंग रूम जैसी बेसिक सुविधाएं हर बूथ पर मुहैया कराई जाएगी ताकि किसी मतदाता को परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed