{"_id":"59c89bf54f1c1b25688b65a1","slug":"election-commission-choses-visually-impaired-woman-as-youth-icon-for-himachal-pradesh-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू की छात्रा मुस्कान होंगी चुनाव आयोग की यूथ आइकॉन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू की छात्रा मुस्कान होंगी चुनाव आयोग की यूथ आइकॉन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने प्रदेश विश्वविद्यालय की दृष्टिहीन छात्रा और युवा गायिका मुस्कान ठाकुर को आयोग के यूथ आइकॉन के तौर पर चुना है। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त उन्हें 25 सितंबर को गेयटी थियेटर में सम्मानित भी करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय के विकलांगता मामलों के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अजय श्रीवास्तव को पत्र भेजकर चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी। आगामी विधानसभा चुनाव में मुस्कान ठाकुर चुनाव आयोग की ओर से राज्य के युवा मतदाताओं को मतदान में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।
विज्ञापन
राज्य में किसी दृष्टिबाधित को पहली बार ये सम्मान मिल रहा है। अजय श्रीवास्तव ने कहा कि मुस्कान ठाकुर युवा गायिका हैं और वॉयस ऑफ हिमालय प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव में दो बार प्रथम पुरस्कार जीतने के अलावा कई अन्य पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। प्रदेश विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार चार दृष्टिबाधित छात्राओं को प्रवेश मिला है।
चिड़गांव की रहने वाली मुस्कान उनमें से एक है। उन्होंने आरकेएमवी कॉलेज से प्रथम श्रेणी में बीए किया है।