{"_id":"5cc558d8bdec2207402e96a8","slug":"election-commission-action-against-govt-employee-for-disobey-model-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन पर दो कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्लंघन पर दो कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई
Sun, 28 Apr 2019 01:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श आचार संहिता के मामले में सिरमौर जिले के दो कर्मचारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। भारत चुनाव आयोग को भेजी गई शिकायत के बाद जांच में दोनों कर्मचारियों पर लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं।
विज्ञापन
लिहाजा, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने आचार संहिता का उलंघन करने पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ सरकारी सेवा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के लिए संबधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
एक कर्मचारी पर संगड़ाह में भाजपा की रैली तो दूसरे पर कांग्रेस की बैठक में भाग लेने के आरोप हैं। उपायुक्त ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के उलंघन करने पर बलबीर सिंह सेल सुपरवाइजर प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम क्षेत्रीय कार्यालय नाहन और इंद्र सिंह जेबीटी अध्यापक एवं बीएलओ केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला संगड़ाह के विरूद्ध शिकायत प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन
इसके बाद एसडीएम संगड़ाह ने इसकी जांच की। जांच में उन पर लगे आरोप सही पाए गए हैं। आरोप है कि बलबीर सिंह सेल सुपरवाइजर ने हरिपुरधार में भाजपा रैली में भाग लिया था जबकि इंद्र सिंह संगड़ाह में कांग्रेस की बैठक में गए थे।