फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Elderly woman died after three hours of taking Corona vaccine

हिमाचल: कोरोना का टीका लगाने के तीन घंटे बाद बुजुर्ग महिला की मौत

Thu, 25 Mar 2021 10:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Mar 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman died after three hours of taking Corona vaccine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की पार्वती घाटी में एक बुजुर्ग महिला की कोरोना वैक्सीनेशन के बाद मौत हो गई है। महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मौके पर पहुंचकर मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को 74 वर्षीय जूही देवी निवासी शांगचन को दोपहर करीब दो बजे बराधा स्वास्थ्य उपकेंद्र में कोरोना का टीका लगाया गया। करीब 45 मिनट रुकने के बाद बुजुर्ग महिला दोपहर 2:45 बजे उसी गांव की तीन अन्य महिलाओं के साथ रवाना हुई।

विज्ञापन


इस दौरान रास्ते में महिला ने किसी रिश्तेदार के घर में दोपहर का भोजन किया और अपने घर के लिए रवाना हो गई। शाम 5:10 बजे महिला को सीएचसी जरी लाया गया, जहां उसे मेडिकल अधिकारी ने मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी कुल्लू को दी गई। सीएमओ कुल्लू डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि जिला अस्पताल से डॉक्टरों की एक टीम मौके पर रवाना कर दी है, जो महिला की मौत के कारणों का पता लगाएगी। सीएमओ ने कहा कि बराधा स्वास्थ्य उपकेंद्र में 24 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed