फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Eight Years Old Girl Killed as House Collapsed at Una.

मकान ढहने से मलबे में दबे 3 लोग, मासूम बच्ची की मौत

Sat, 10 Sep 2016 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 10 Sep 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
Eight Years Old Girl Killed as House Collapsed at Una.

मकान की दीवार गिरने से एक आठ वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि, उसकी बहन समेत दादा भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा हिमाचल के ऊना जिले के गांव बुढवार में हुआ। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पीड़ितों का उपचार जारी है।

विज्ञापन


मृतका की पहचान खुशबू पुत्री सुरजीत सिंह निवासी बुढवार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बुढवार निवासी रत्न चंद अपने कच्चे मकान के बरामदे में सो रहे थे। उनके पास ही उनकी दोनों पोतियां खुशबू और तमन्ना भी सोई हुई थीं।

विज्ञापन

अचानक गिरा एक दीवार का मलबा

Eight Years Old Girl Killed as House Collapsed at Una.

रात करीब साढ़े 12 बजे उनके मकान की एक दीवार का मलबा अचानक सोए हुए तीनों लोगों पर आ गिरा। मलबे के नीचे दबने से छह वर्षीय बच्ची खुशबू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, रत्न चंद और तमन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को तुरंत बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने खुशबू को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, एसडीएम दिलेराम और तहसीलदार सरोज कुमारी ने पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में बीस हजार रुपये प्रदान किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed