{"_id":"5ee22b5e2ddcfc5fe33adffc","slug":"eight-covid-19-patients-recovered-in-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ और कोरोना संक्रमित हुए ठीक, 85 पहुंचा स्वस्थ लोगों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ और कोरोना संक्रमित हुए ठीक, 85 पहुंचा स्वस्थ लोगों का आंकड़ा
Thu, 11 Jun 2020 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 11 Jun 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले में आठ और कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। इन आठ व्यक्तियों की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद गुरुवार को इन्हें होम क्वारंटीन में भेज दिया गया है। जिला में संक्रमण के कुल 124 मामलों में से केवल 38 सक्रिय मामले हैं और एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। स्वस्थ हुए कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 85 पहुंच गया है। वहीं हमीरपुर को पीछे छोड़ अब कांगड़ा जिला फिर से कोरोना संक्रमितों के मामलों में आगे निकल गया है। कांगड़ा में वर्तमान में कोरोना के 53 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त हरिकेश मीणा और सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने एनआईटी परिसर में स्थापित समर्पित कोविड केयर सेंटर पहुंचकर इन सभी लोगों का उत्साहवर्द्धन किया। जिला में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर बेहतर है। डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि स्वस्थ हुए संक्रमित रोगियों में अमनेड़ से 46 वर्षीय व 51 वर्षीय व्यक्ति, कसबाड़ क्षेत्र केमरहाट से 51 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर क्षेत्र के गालियां से 30 वर्षीय व्यक्ति, फारसी (किरवीं) से 27 वर्षीय युवक, बड़सर क्षेत्र के बरोटी से 33 वर्षीय व्यक्ति, नादौन के बलोह से 55 वर्षीय व्यक्ति व भोरंज क्षेत्र के बडार से 34 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 10 जून को जिला में 165 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए आईएचबीटी पालमपुर भेजे गए हैं। इनमें चिकित्सा खंड टौणी देवी के 30, नादौन के 45, गलोड़ के 24, भोरंज के 13, बड़सर के 16, सुजानपुर चिकित्सा खंड के 24 तथा डॉ. आरकेजीएमसी हमीरपुर से 9 तथा डीसीसीसी एनआईटी अणु के 4 इन्कॉन्क्लूसिव सैंपल शामिल हैं। अभी जिला में स्थापित कोविड-19 स्वास्थ्य केंद्र भोटा में 3 तथा डीसीसीसी अणु में 35 लोग दाखिल हैं।
विज्ञापन