{"_id":"5e415ffb8ebc3ee60172f415","slug":"eight-chinese-nationals-including-two-himachali-did-not-go-to-wuhan-city-parmar","type":"story","status":"publish","title_hn":"वुहान शहर नहीं गए थे दो हिमाचली समेत आठ चीनी नागरिक: परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वुहान शहर नहीं गए थे दो हिमाचली समेत आठ चीनी नागरिक: परमार
Mon, 10 Feb 2020 07:22 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 10 Feb 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार समय-समय पर लोगों को परामर्श दे रही है। सोलन के दो हिमाचली और आठ चीनी व्यक्तियों ने बताया है कि उन्होंने पिछले दिनों चीन की यात्रा की। लेकिन उनमें से कोई भी वुहान शहर नहीं गया था। उनमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग बुखार, खांसी और सांस की तकलीफ के लिए उनकी जांच कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसी भी जानकारी के लिए कॉल सेंटर पर 104 और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 भी उपलब्ध हैं। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड चिन्हित किए गए हैं। किसी भी व्यक्ति ने पिछले 14 दिन के दौरान या 15 जनवरी के बाद चीन का दौरा किया है तो वह तुरंत इसकी जानकारी देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन