फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   eight centimeter fresh snowfall recorded in lahaul valley

लाहौल में 8 सेंटीमीटर ताजा हिमपात, रोहतांग दर्रे से आर-पार हुईं 72 गाड़ियां

Thu, 30 Nov 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोकसर/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोकसर/उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Updated Thu, 30 Nov 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
eight centimeter fresh snowfall recorded in lahaul valley

लाहौल की तोद वैली में मंगलवार रात को करीब आठ सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ। बुधवार सुबह धूप खिलने से अधिकतर जगहों से बर्फ पिघल गई। रोहतांग दर्रा से होकर बुधवार को भी मनाली से लाहौल और लाहौल से मनाली के लिए वाहनों की आवाजाही जारी रही। 

विज्ञापन




बचाव चौकी कोकसर और मढ़ी से मिली जानकारी के अनुसार कुल 72 छोटे-बड़े वाहन रोहतांग दर्रा से आर-पार हुए। इनमें टैक्सियों के अतिरिक्त बीआरओ और कंपनी के ट्रक लाहौल से मनाली रवाना हुए। कुछ राशन और अन्य जरूरत के सामान लेकर मनाली की ओर से निकले। 
विज्ञापन


बचाव चौकी मढ़ी के प्रभारी शशिपाल ने बताया कि मनाली से 32 वाहन लाहौल जाने के लिए पंजीकृत हुए और लाहौल से मनाली जाने वाले वाहनों की संख्या 40 दर्ज की गई है। बचाव दल कोकसर के प्रभारी पवन ठाकुर ने बताया कि बुधवार को घाटी में हल्के बादल होने से दिन के तापमान में भी काफी कमी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिसंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

eight centimeter fresh snowfall recorded in lahaul valley

हिमाचल में पांच दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। बुधवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 16.5, ऊना में 26.2, सोलन में 19.8, नाहन में 20.0, धर्मशाला में 17.5, पालमपुर में 18.2, हमीरपुर में 22.5, बिलासपुर में 22.0, कल्पा में 13.4 और डलहौजी में 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उधर, केलांग में मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस 3.3, कल्पा में 0.4, मनाली में 0.0 और शिमला में 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में गिरावट से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। खासकर जनजातीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठिठुरन ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed