फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Eid-ul-Adha 2019 muslim and hindu community celebrated Bakrid together bilaspur himachal pradesh

बकरीद पर मस्जिद में लहराया तिरंगा, वंदेमातरम-भारत माता का जयघोष

Tue, 13 Aug 2019 03:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 13 Aug 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Adha 2019 muslim and hindu community celebrated Bakrid together bilaspur himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

बकरीद पर बिलासपुर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राष्ट्रभक्ति और धार्मिक सद्भाव की मिसाल पेश की। ईद के पवित्र त्योहार पर डियारा सेक्टर की मस्जिद में समुदाय के लोगों ने मस्जिद के बाहर तिरंगा फहराया और वंदेमातरम और भारत माता का जयघोष किया। मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने के बाद अमन और भाईचारे की दुआ के साथ एकता का संदेश भी दिया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों की हर कोई सराहना कर रहा है। 

विज्ञापन


मुस्लिम नेता मुनीर अख्तर लाली ने बताया कि उन्हें मस्जिद में तिरंगा फहराने और वंदेमातरम बोलने में कोई आपत्ति नहीं हैं। वे ऐसा करते रहते हैं। कुछ लोग देश के मुस्लिम समुदाय के लोगों की देश भक्ति पर सवाल खड़े करते हैं। लेकिन हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि मुस्लिम भी देशभक्त हैं। वे राष्ट्र के विकास में हाथ बंटाना चाहते हैं।

विज्ञापन

लाली ने इस पूरे आयोजन की अध्यक्षता की। उनके साथ इकबाल खान, अनीम खान, दानिश, यासिर खान, जावेद, शहिद, मुश्ताक, राहिल, बलकीश चौधरी, अब्दुल हमीद, रहमान खान, नगर सुधार समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार, राजेंद्र गौतम, रूप लाल राणा, महिलाओं में सुरईया बेगम, शहनाज खान, सरोज खान, मुमताज बेगम व हिंदू-मुस्लिम साझा मंच के प्रांत संयोजन सत्य देव शर्मा, रेनबो स्टार क्लब के अध्यक्ष ईशान अख्तर मौजूद रहे जिन्होंने आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

मुस्लिम निभाते हैं रामलीला के किरदार, होली, दिवाली मनाते एक साथ
बिलासपुर जिले में हिंदू-मुस्लिम एकता की पुरानी परंपरा रही है जो हर त्योहार में खूब झलकती है। यहां कोई भी हिंदू त्योहार मुस्लिम समुदाय के लोगों की शिरकत के बिना नहीं होता। सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल के तौर पर यहां मुस्लिम दुर्गा पूजा की झांकी को और भव्य बनाने के लिए गुलाल और फूल लेकर पहुंचते हैं। रामलीला के मंचन में मुस्लिम समुदाय के लोग किरदार निभाते हैं। वहीं, होली से लेकर दीवाली के मौके पर भी यहां दोनों समुदायों के लोग एक साथ नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed