फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   education minister suresh bhardwaj will visit mc shimla mayor kusum sadret ward

मेयर के वार्ड में शिक्षामंत्री के दौरे से गरमाने लगी सियासत

Thu, 07 Feb 2019 10:14 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 Feb 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
education minister suresh bhardwaj will visit mc shimla mayor kusum sadret ward

शिक्षामंत्री और महापौर के बीच हुए ताजा विवाद के बाद शहर में सियासत गरमा गई है। अब महापौर कुसुम सदरेट के अनाडेल वार्ड में शिक्षामंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। अनाडेल में नौ फरवरी को एक एंबुलेंस रोड का उद्घाटन होना है।

विज्ञापन


इसका निर्माण विधायक निधि से मिले पैसों से किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षामंत्री एवं स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज इस सड़क का शुभारंभ करेंगे। यह दौरा पिछले महीने तय हो चुका है। 
विज्ञापन


बाकायदा मंत्री से इस बारे में समय भी लिया जा चुका है। ताजा विवाद के बाद चर्चा है कि महापौर समर्थक इस कार्यक्रम से किनारा करने की तैयारी कर रहे हैं। पार्टी के कहने पर यदि यह कार्यक्रम में पहुंचते हैं तो यहां दोनों गुटों के बीच गहमागहमी देखने को मिल सकती है। मेयर समर्थक जनमंच कार्यक्रम के दौरान महापौर के साथ हुए व्यवहार से खासे नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है कि मंत्री ने बेवजह ही सबके सामने महापौर को लताड़ लगा दी। हालांकि, भाजपा का दूसरा गुट अभी से मंत्री के दौरे की तैयारियों में लगा हुआ है लेकिन ताजा विवाद के बाद मंत्री उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचेंगे या नहीं, इस पर भी सस्पेंस है। नौ फरवरी को ही सरकार को बजट पेश करना है। बजट के बाद शाम के समय मंत्री उद्घाटन के लिए आएंगे या नहीं, इस पर सबकी नजरें हैं।

education minister suresh bhardwaj will visit mc shimla mayor kusum sadret ward

पिछले महीने भी शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज का अनाडेल दौरा रखा था। लेकिन मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप की तबीयत खराब होने पर अचानक यह दौरा स्थगित कर दिया गया। हालांकि, उसी दिन हेलीकॉप्टर से वापस लौटते वक्त शिक्षामंत्री कुछ देर के लिए अनाडेल पहुंचे थे। यहां कुछ लोग ही जुट पाए थे जिन्होंने अपनी समस्याएं मंत्री के सामने रखी। महापौर कुसुम सदरेट को इसकी सूचना तक नहीं दी थी। पार्टी का कहना है कि उस समय दौरा नहीं किया था। यह दौरा अब होना है।

मेयर शहर से बाहर, चर्चाओं का बाजार गरम- वहीं, नगर निगम महापौर मंगलवार से शहर में नहीं है। मंगलवार और बुधवार को भी महापौर कुसुम सदरेट कार्यालय नहीं पहुंची। लोकसभा चुनाव के लिए महापौर भी शिमला सीट से टिकट की दौड़ में है। चर्चा है कि टिकट को लेकर ही महापौर शहर से बाहर है। निगम कार्यालय में तैनात कर्मचारियों, अधिकारियों और करीबी पार्षदों को भी मेयर के दौरे की सूचना नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed