फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Education Minister Rohit Thakur said that the BJP has insulted Mahatma Gandhi by changing the name of MGNREGA

Himachal News: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले- मनरेगा का नाम बदलकर भाजपा ने किया महात्मा गांधी का अपमान

Wed, 21 Jan 2026 07:39 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 21 Jan 2026 07:39 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत कोटखाई में रोष रैली एवं जनसभा के दौरान कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर न केवल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया है, बल्कि इस ऐतिहासिक योजना को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर भी किया है। 

विज्ञापन
Education Minister Rohit Thakur said that the BJP has insulted Mahatma Gandhi by changing the name of MGNREGA
मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत रोष रैली को संबोधित करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई की ओर से मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत कोटखाई में रोष रैली एवं जनसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन


रोहित ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर न केवल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया है, बल्कि इस ऐतिहासिक योजना को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर भी किया है। रोहित ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा सोची-समझी रणनीति के तहत गरीबों, मजदूरों और असहाय वर्ग से काम के अधिकार को छीनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने जनता से इसके खिलाफ एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब, मजदूर और असहाय वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रही है और आगे भी पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन


जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में मनरेगा बचाओ संग्राम के प्रभारी विजय चौहान ने कहा कि पूर्व की यूपीए सरकार की ओर से ग्रामीण गरीबों और मजदूरों को रोजगार की गारंटी देने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा का नाम बदलना भाजपा की जनविरोधी और तानाशाही नीति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा को प्रभावी रूप से समाप्त कर रोजगार के संवैधानिक अधिकार को महज अनुग्रह में बदल दिया है। इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस सहित कांग्रेस के सभी संगठनात्मक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed