फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Education Minister Rohit Thakur said - not to transfer, priority to give quality education

Himachal: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले- तबादले करना नहीं, गुणात्मक शिक्षा देना प्राथमिकता

Fri, 13 Jan 2023 10:53 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Jan 2023 10:53 AM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार हर जिला में मॉडल स्कूल खोले जाएंगे। दुर्गम क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों में निर्धारित समय के भीतर पद भरने की नीति बनाई जाएगी। 

विज्ञापन
Education Minister Rohit Thakur said - not to transfer, priority to give quality education
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि तबादले करना नहीं, गुणात्मक शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता रहेगी। शिक्षा महकमा भविष्य की नींव रखने वालामां सरस्वती का विभाग है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार हर जिला में मॉडल स्कूल खोले जाएंगे। दुर्गम क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों में निर्धारित समय के भीतर पद भरने की नीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आईटीआई, पालीटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों में नए ट्रेड व कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। राज्य सचिवालय में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पूजा पाठ कर कार्यभार संभाला।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में साक्षरता दर 88 फीसदी पहुंच गई है। इसमें और अधिक सुधार लाया जाएगा। उच्च शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा और तकनीकी शिक्षा में करीब 1.15 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों के पद स्वीकृत हैं। इस विभाग को मात्र तबादलों का विभाग नहीं बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गुणात्मक शिक्षा देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश की रेंकिंग बढ़ाने को कहा है। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत रोजगार आधारित शिक्षा दी जाएगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन


आईटीआई में वर्ष 1980 में शुरू हुए ट्रेड अभी भी चल रहे हैं। अब युग तेजी से बढ़ रहा है। विद्यार्थियों में कौशल विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान विधानसभा चुनाव से पहले खुले शिक्षण संस्थानों को बंद रखने या चालू रखने का फैसला कैबिनेट लेगी। पूर्व सरकार ने चुनाव से छह माह पूर्व धड़ाधड़ संस्थान खोले। इन संस्थानों के लिए बजट का प्रावधान नहीं किया गया। आवश्यक प्रशासनिक मंजूरियां भी नहीं ली गईं। वोट की राजनीति के लिए यह सब कुछ हुआ। इसके बावजूद भाजपा की हार हुई। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की फीस को लेकर विभागीय अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत राज विभाग को सशक्त करने की जरूरत : अनिरुद्ध सिंह

पंचायती व ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने सचिवालय में गुरुवार से अपना कामकाज शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि विभाग में परिवर्तन की जरूरत है। अधिकारियों की ओर से पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के एजेंडा की भाषा को भी सरल करने की जरूरत है। हिमाचल में पंचायती राज विभाग को सशक्त करने के लिए सरकार भरपूर प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि पंचायतों में पानी के टैंक, सिंचाई योजनाएं व अन्य विकास कार्यों की शेल्फें डाली जाती हैं। इनकी भी सरकार निर्धारित समय में मंजूरी देगी ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। कहा कि अभी विभाग संभाला है। जल्द ही विकास कार्यों को गति दी जाएगी। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वह लोगों के साथ सीधा संपर्क में रहेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed