1025 टीजीटी को पदोन्नति का तोहफा, क्लिक कर देखें सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने एक हजार से ज्यादा ट्रेंड ग्रेजुएट टीचरों (टीजीटी) को पदोन्नति का तोहफा दिया है। सोलह विषयों के 1025 टीजीटी को पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) बना दिया गया है। सोमवार को शिक्षा विभाग ने पदोन्नति के साथ इन शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश भी जारी कर दिए हैं।
क्लिक कर देखें टीजीटी की लिस्ट
31 जुलाई तक इन शिक्षकों को नए स्टेशन पर ज्वाइन करना होगा। उच्च शिक्षा निदेशक की मानें तो इन्हें ज्वाइनिंग के लिए एक्सटेंशन नहीं दी जाएगी। पदोन्नत शिक्षकों को 10300-34800 जमा 4200 रुपये का ग्रेड पे मिलेगा। ये शिक्षक लंबे समय से पदोन्नति की राह ताक रहे थे। शिक्षा विभाग और वित्त विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद इनकी फाइल मुख्यमंत्री ऑफिस में अटकी थी।
हेडमास्टरों की वरिष्ठता सूची जारी, क्लिक कर देखें
सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिलते ही पदोन्नत शिक्षकों की सूची जारी कर दी। राजनीति शास्त्र के 120, गणित के 99, इतिहास के 119, हिंदी के 231, अंग्रेजी के 111, कॉमर्स के 30, अर्थशास्त्र के 102, केमिस्ट्री के 59, फिजिक्स के 55, बायोलॉजी के 37, भूगोल के 16, संस्कृत के 27, समाज शास्त्र के 15 और होम साइंस, म्यूजिक वोकल और म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल के 1-1 शिक्षक को प्रमोट किया गया है। पदोन्नत शिक्षकों को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में स्थानांतरित किया गया है।
हेडमास्टरों की वरिष्ठता सूची क्लिक कर देखें
शिक्षा विभाग ने सोमवार को 500 हेडमास्टरों की वरिष्ठता सूची भी जारी कर दी है। 31 दिसंबर 2014 तक की वरिष्ठता सूची जारी की गई है। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने पदोन्नत पीजीटी को 5400 का ग्रेड पे नहीं देने पर नाराजगी जताई है। संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा है कि दो साल का सेवाकाल पूरा करने पर पीजीटी को 5400 ग्रेड पे मिलेगा। इस मामले को ट्रिब्यूनल में भी चुनौती दी गई है।