{"_id":"603fb9fdb59f31245f2080e9","slug":"education-department-asked-for-record-of-principals-on-not-giving-salary-to-smc-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपेंगे एसएमसी शिक्षकों को वेतन नहीं देने वाले प्रिंसिपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपेंगे एसएमसी शिक्षकों को वेतन नहीं देने वाले प्रिंसिपल
Thu, 04 Mar 2021 11:20 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने एसएमसी शिक्षकों को वेतन नहीं देने वाले प्रिंसिपलों से जवाबतलबी की है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर एसएमसी पर नियुक्त शिक्षकों का जून 2020 और जनवरी 2021 का वेतन रोकने वाले प्रिंसिपलों की जानकारी मांगी है। शिक्षा निदेशक ने स्पष्ट किया है कि किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं काटा जाना चाहिए।
विज्ञापन
बीते दिनों हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में एसएमसी शिक्षकों को सेवा विस्तार दिया गया है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 2555 शिक्षक एसएमसी के माध्यम से नियुक्त हैं। कई जिलों में शिक्षकों को कोरोना काल के दौरान वेतन नहीं दिए जाने की निदेशालय में शिकायतें पहुंची है। इस पर संज्ञान लेते हुए निदेशालय ने वेतन रोकने वाले प्रिंसिपलों की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन