फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ED will investigate four pharma companies involved in drug production and smuggling

नशीली दवा उत्पादन और तस्करी में फंसी चार फार्मा कंपनियों की ईडी करेगा जांच

Thu, 10 Jun 2021 10:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Jun 2021 10:44 AM IST
सार

दरअसल, पिछले कुछ समय में पुलिस ने नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत तस्करों पर कार्रवाई की है। अब प्रदेश पुलिस ने चार बड़ी फार्मा कंपनियों के खिलाफ वित्तीय जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से संपर्क साधा है।

विज्ञापन
ED will investigate four pharma companies involved in drug production and smuggling
प्रवर्तन निदेशालय

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशीली दवाओं के उत्पादन और तस्करी के मामलों पर नकेल के लिए प्रदेश पुलिस ने चार बड़ी फार्मा कंपनियों के खिलाफ वित्तीय जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से संपर्क साधा है। तस्करी से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया है। दरअसल, पिछले कुछ समय में पुलिस ने नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत तस्करों पर कार्रवाई की है। इसमें पंजाब पुलिस के साथ मिलकर मई में पांवटा की यूनीक फॉम्यूलेशन फर्म से 15 करोड़ के साढ़े बारह लाख ट्रामाडोल कैप्सूल के अलावा तीस लाख से ज्यादा नशीले कैप्सूल बरामद किए थे। सिरमौर पुलिस ने भी इसी फर्म के खिलाफ अवैध रूप से रखे करीब तीन करोड़ रुपये के 745 किलो ग्राम ट्रामाडोल के कच्चे माल को जब्त कर कार्रवाई की।

विज्ञापन


31 मई को ही सिरमौर पुलिस ने कालाअंब स्थित ऑरिसन फार्मा इंटरनेशनल पर एफआईआर दर्ज की। आरोप है कि इस फर्म ने अहमदाबाद की एक फर्म को ट्रामाडोल टैबलेट सप्लाई की। यहां से 226 किलो ट्रामाडोल बनाने का कच्चा माल और तीस लाख से ज्यादा टैबलेट बरामद किए। इंटरपोल से अफ्रीकी देश से मिली जानकारी के आधार पर पांवटा साहिब की लैबोरेट फार्मासूटिकल्स फर्म पर भी एफआईआर दर्ज कर सौ करोड़ के ट्रामाडोल के कच्चे माल के अवैध निर्यात के मामले में एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने 2019 में पांवटा साहिब की एक फर्म एप्पल फील्ड फार्मा कंपनी पर दर्ज मामले और चार्जशीट की कापी भी ईडी को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed