{"_id":"5d89fc828ebc3e93b532c0d0","slug":"earthquake-tremors-felt-in-many-district-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटकों से हिला हिमाचल, दहशत में घरों से बाहर भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के झटकों से हिला हिमाचल, दहशत में घरों से बाहर भागे लोग
Tue, 24 Sep 2019 04:52 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 Sep 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हिमाचल में मंगलवार शाम साढ़े चार बजे भूकंप के दो बार झटके महसूस किए गए। इस दौरान कई जिलों में लोग घरों से बाहर निकल आए। राजधानी शिमला सहित कई जिलों में भूकंप से धरती हिली। हालांकि प्रदेश में भूकंप के चलते कहीं से भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के बार्डर पर आए 6.3 तीव्रता के भूकंप का कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, हमीरपुर और ऊना जिला में अधिक असर रहा। कुछ सेकेंड के इन झटकों का कई लोगों को तो पता भी नहीं चला।
विज्ञापन
जिन्हें पता चला वे घरों-दफ्तरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छतों पर लगे पंखे हिलने लगे और भवनों में भी हल्की हलचल होने से भूकंप महसूस हुआ।
विज्ञापन