{"_id":"5b082ff14f1c1b8a6e8b4966","slug":"earthquake-tremors-created-panic-in-kinnaur-district-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर जिले में भूकंप के चार झटकों से दहशत, प्रशासन ने एहतियात बरतने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर जिले में भूकंप के चार झटकों से दहशत, प्रशासन ने एहतियात बरतने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो, किन्नौर
Updated Sat, 26 May 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
भूकंप के झटकों से जिले में दहशत का माहौल बन गया है। पूह खंड में वीरवार रात 11:30 पर पहले झटका महसूस किया गया। इसके बाद दूसरा झटका शुक्रवार तड़के 4:30, तीसरा 5:20 और चौथा सुबह 6:10 बजे आया।
विज्ञापन
घबराकर लोग घरों से बाहर भागे। हालांकि कहीं से किसी नुकसान की सूचना नहीं है। उधर, जिला उपायुक्त गोपाल चंद ने लोगों को एहतियात बरतने को कहा है। आपदा प्रबंधन कमेटियों को जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए हैं
विज्ञापन