{"_id":"59c7b1254f1c1b88688b6453","slug":"earthquake-of-3-6-magnitude-in-chamba-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: चंबा में फिर डोली धरती, दो दिनों में आया दूसरा भूकंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: चंबा में फिर डोली धरती, दो दिनों में आया दूसरा भूकंप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 25 Sep 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के चंबा में रविवार को भूकंप के हल्के झटकों ने फिर दहशत का माहौल बना दिया। पिछले दो दिनों में यह दूसरा भूकंप है। शाम करीब साढ़े चार बजे आए भूकंप की तीव्रता 3.6 बताई जा रही है।
विज्ञापन
कम तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र चंबा और जम्मू-कश्मीर की सरहद पर बताया गया है। जिससे किसी नुकसान की सूचना नहीं है। इससे पूर्व शुक्रवार को भी चंबा में धरती डोली थी।
विज्ञापन
भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील चंबा में इस साल जून, जुलाई और अगस्त में भी भूकंप के झटके महसूस हो चुके हैं। रविवार को भूकंप का पता चलते ही कई लोग घरों से बाहर आ गए।
विज्ञापन
वहीं न्यूज चैनलों में भूकंप की खबर से भी लोग सहम गए। स्थानीय निवासी हरिंद्र सिंह, नरेश कुमार, चैन सिंह, योग राज, जितेंद्र, सुरेश, मनीष, वीरेंद्र, कमल कुमार, चमन सिंह व टेक चंद ने बताया के रविवार को वे भूकंप के झटके महसूस करने पर डर गए।