{"_id":"5effb42c2fa2953300e65f4b1ce62462","slug":"earthquake-in-himachal-chamba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में भूकंप के हल्के झटके, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में भूकंप के हल्के झटके, मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 26 May 2015 08:57 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल में चंबा समेत कई इलाकों में दोपहर बाद भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। कई जगहों पर लोग सड़कों पर आ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र चंबा के होली में था। रिक्टर पैमाने के अनुसार जिले में 3.3 तीव्रता वाले झटके महसूस किए गए हैं।
विज्ञापन
हालांकि ज्यादातर लोगों को ये झटके महसूस नहीं हुए लेकिन बहुमंजिला भवनों में ठहरे लोगों में हड़कंप जरूर मच गया। जानकारी के अनुसार भूकंप दोपहर 2:05 मिनट पर आया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी फिलहाल कहीं से भी नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले दो महीने के दौरान नेपाल के साथ साथ हिमाचल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि यहां किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।