{"_id":"5b2e4fa04f1c1b624d8b7bd2","slug":"earthquake-in-chamba-of-3-magnitude","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप से फिर हिला चंबा, रात को 3.0 की तीव्रता से आया झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप से फिर हिला चंबा, रात को 3.0 की तीव्रता से आया झटका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा जिले में शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे आए भूकंप के झटके से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। रिक्टर पैमाने पर 3.0 की तीव्रता से आए भूकंप का मुख्य केंद्र जिला मुख्यालय चंबा रहा। हालांकि इससे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
जिले में बीते दो माह से बीच-बीच में लगने वाले भूकंप के झटकों से जिलावासी सहम गए हैं। भूकंप आते ही कई जगह लोग देर रात अपने घरों से बाहर निकल कर सड़क पर आ गए। जिले में बार-बार आ रहे भूकंप से लोगों में भय का माहौल है। लोग इसे किसी बड़ी अप्रिय घटना से भी जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
जिलाधीश चंबा हरीकेश मीणा ने बताया कि शुक्रवार देर रात ढाई बजे के करीब भूकंप का झटका लगा है, लेकिन इससे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि चंबा में शुक्रवार रात 2:37 मिनट पर भूकंप आया है।
विज्ञापन