फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   E-PTM in himachal government schools now micro plan will be prepared to open schools

सरकारी स्कूलों में संपन्न हुई ई पीटीएम, अब बनेगा माइक्रो प्लान

Mon, 19 Oct 2020 04:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 19 Oct 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
E-PTM in himachal government schools now micro plan will be prepared to open schools
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 16 से 19 अक्तूबर तक आयोजित हुई ई पीटीएम सोमवार को संपन्न हुई। इस दौरान पहली से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लाखों अभिभावकों के साथ शिक्षकों ने ऑनलाइन संवाद किया। अब अभिभावकों के सुझावों और स्कूलों में नामांकित विद्यार्थियों और कमरों की संख्या के हिसाब से हर स्कूल का माइक्रो प्लान तैयार होगा। समग्र शिक्षा अभियान का राज्य परियोजना कार्यालय अब सभी स्कूलों के प्लान को एकत्र कर सरकार को विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगा।

विज्ञापन


इस रिपोर्ट के आधार पर आगामी दिनों में हिमाचल में स्कूलों को खोलने का फैसला लिया जाएगा। 15 अक्तूबर को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने ई पीटीएम की आधिकारिक शुरूआत की थी। इस दौरान उन्होंने कई अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और विभागीय अधिकारियों के साथ ऑनलाइन संवाद किया था।
विज्ञापन


16 से 19 अक्तूबर तक प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में ई पीटीएम आयोजित हुई। ई पीटीएम के तहत कितने अभिभावकों के साथ संवाद किया गया। इसकी रिपार्ट एक-दो दिन के भीतर तैयार होगी। मंगलवार शाम तक सभी स्कूलों से इस बाबत ब्योरा देने को कहा गया है। इसी कड़ी में सभी हेडमास्टरों और प्रिंसिपलों को स्कूल खोलने के लिए माइक्रो प्लान बनाने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों की संख्या, स्कूलों में कमरों की संख्या के हिसाब से प्लान बनाए जाने हैं। अगर स्कूल खोले जाते हैं तो विद्यार्थियों को किस प्रकार से पर्याप्त शारीरिक दूरी बनाते हुए कक्षाओं में बिठाया जा सकता है। इसी पूरी जानकारी माइक्रो प्लान के तहत दी जानी है। इसके अलावा स्कूलों को खोलने के बारे में अभिभावकों का क्या मत है। इसे भी माइक्रो प्लान में शामिल किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed