फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   DYFI activists on 24 hours strike in hamirpur

यहां महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में बजाई डफली

Sat, 15 Sep 2018 06:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 15 Sep 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
DYFI activists on 24 hours strike in hamirpur

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस समेत तमाम चीजों में महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) हमीरपुर के कार्यकर्ता शनिवार को गांधी चौक पर 24 घंटे के धरने पर बैठे।

विज्ञापन


‘कहां है मेरा रोजगार’ नारे से शुरू किया गया यह धरना रविवार सुबह 11 बजे तक चलेगा। इसमें सुरेश राठौर, विवेक राणा, अजय शर्मा, विशाल, आदेश सहित दर्जनों नौजवान हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


राज्य अध्यक्ष अनिल मनकोटिया मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान डफली बजाकर केंद्र सरकार को जगाने का प्रयास भी किया गया। मनकोटिया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने नौजवानों के साथ जिस तरीके से रोजगार के नाम पर धोखा किया है, उसके खिलाफ
विज्ञापन
विज्ञापन


डीवाईएफआई यह धरना पूरे भारत में कर रही है। मोदी सरकार ने सत्ता में आने से पहले हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वायदा किया था, जिसमें सरकार पूरी तरह असफल रही है।

ये हैं प्रमुख मांगें

DYFI activists on 24 hours strike in hamirpur

नोटबंदी की वजह से असंगठित क्षेत्रों में लोग अपनी नौकरी गंवा चुके हैं। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि उनकी मांगों को पूरा न किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

मांगे
स्थायी रोजगार का प्रबंध करना, ठेका प्रणाली और आउटसोर्स बंद करना
आउटसोर्स कर्मियों को नियमित करना, हिमाचल का फौज में स्पेशल भर्ती कोटा बहाल करना
रिक्त पदों पर नियुक्तियां, हिमाचल में उद्योगों में 70 फीसदी रोजगार स्थानीय युवाओं को मिले
सभी कर्मचारियों को सरकारी मापदंडों के अनुसार वेतन सरकार के माध्यम मिले 
प्रस्तावित बस किराया बढ़ोतरी वापस लेना, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के बढ़े दाम वापस लेना 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed