{"_id":"653a6bc8bab4f4cfb5096a0b","slug":"during-dussehra-festival-angry-deity-gauhari-reached-deputy-commissioner-s-residence-know-the-whole-matter-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दशहरा उत्सव में नाराज देवता गौहरी पहुंच गए उपायुक्त आवास, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दशहरा उत्सव में नाराज देवता गौहरी पहुंच गए उपायुक्त आवास, जानें पूरा मामला
Thu, 26 Oct 2023 07:15 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Oct 2023 07:15 PM IST
सार
बुधवार शाम को जहां नाग धूंबल सांस्कृतिक संध्या के दौरान ही कलाकेंद्र में पहुंच गए थे, वहीं गुरुवार को ऊझी घाटी के देवता गौहरी डमचीण ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
देवता गौहरी हुए नाराज।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुल्लू दशहरा उत्सव में देवी-देवताओं की नाराजगी भी देखने को मिल रही है। बुधवार शाम को जहां नाग धूंबल सांस्कृतिक संध्या के दौरान ही कलाकेंद्र में पहुंच गए थे, वहीं गुरुवार को ऊझी घाटी के देवता गौहरी डमचीण ने नाराजगी जाहिर की। बैठने की जगह को लेकर नाराज हुए देवता गौहरी पहले नाग धूंबल के पास पहुंचे। नाग धूंबल ने बुधवार को प्रशासन के अधिकारियों को मामला सुलझाने को कहा था। मामला न सुलझते देख देवता गौहरी उपायुक्त आवास की ओर चल पड़े। देवता को उपायुक्त आवास की ओर जाता देख सभी उनके पीछे दौड़े।
विज्ञापन
उपायुक्त आवास पर होमगार्ड के जवान ने देवता से मान-मनौव्वल किया, लेकिन देवता नहीं माने। आखिर में उपायुक्त आशुतोष गर्ग को देवता की बात सुननी पड़ी। दरअसल डमचीण के देवता गौहरी पहले प्रदर्शनी मैदान में बैठते थे। यहां पर जगह काफी तंग हो गई थी। देवता अपनी पुरानी जगह पर ही बैठने की बात पर अड़े थे। इसके बाद देवता को दशहरा उत्सव कमेटी ने मेला मैदान में शाट के देवता गौतम ऋषि के साथ बैठाया। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि मामले को सुलझा लिया गया है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि देवता की बात सुनने के बाद मसले को हल किया गया है।
विज्ञापन