फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   durand football tournament history connection in shimla annandale ground

डूरंड कप: शिमला से जुड़ा है एशिया के पहले फुटबॉल टूर्नामेंट का इतिहास, पढ़िए रोचक जानकारी

Mon, 21 Nov 2022 03:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Nov 2022 03:20 PM IST
विज्ञापन
सार
डूरंड कप भारत के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट में से एक है और इंग्लिश एफए-कप और स्कॉटिश एफए-कप के बाद पूरी दुनिया में तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है।
loader
durand football tournament history connection in shimla annandale ground
शिमला का अनाडेल मैदान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फुटबाल खेल में डूरंड कप का इतिहास हिमाचल प्रदेश से जुड़ा हुआ है। करीब 134 साल पहले वर्ष 1888 में डूरंड कप की शुरूआत शिमला के अनाडेल और सोलन जिले के डगशाई मैदान से हुई थी। ब्रिट्रिश सेना के अधिकारी मोर्टिमर डूरंड के नाम से डूरंड कप करवाया गया था जो 1884 से 1894 तक भारत के विदेश सचिव रहे। उस समय वह ब्रिटिश भारत के हिल स्टेशन शिमला में बीमारी की वजह से भर्ती थे।



स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए खेल के मूल्य को समझने के बाद उन्होंने भारत में खेल प्रतियोगिता को प्रोत्साहित करने का फैसला किया। यह टूर्नामेंट बिटिश सैनिकों के बीच स्वास्थ्य और फिटनेस बनाए रखने के लिए शुरू किया गया था। सबसे पहले यह प्रभावी रूप से एक आर्मी टूर्नामेंट था और भारत में बड़े पैमाने पर ब्रिटिश भारतीय सेना के सैनिकों के लिए ही करवाया जाता था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह टूर्नामेंट सभी गैर-सैन्य टीमों के लिए भी खोला गया।


पहले फाइनल में रॉयल स्काउट्स ने हाईलैंड लाइट इन्फेंट्री को 2-1 से हराया था। इसके बाद कई साल तक डूरंड कप में विदेशी और भारतीय खिलाड़ी शामिल हुए। देश आजाद हुआ तो भी डूरंड कप का आयोजन होता रहा। आज भी यह फुटबाल प्रतियोगिता होती है। यह एशिया का पहला सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है। डूरंड कप भारत के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट में से एक है और इंग्लिश एफए-कप और स्कॉटिश एफए-कप के बाद पूरी दुनिया में तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है।

अगस्त 2022 में हुए डूरंड कप टूर्नामेंट में बेगलूरू ने मुंबई की टीम को हराया। डूरंड कप की सबसे सफल टीमें मोहन बागान और ईस्ट बंगाल है। दोनों ने 16 बार डूरंड कप जीता है। डूरंड फुटबाल टूर्नामेंट सोसाइटी और अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed