{"_id":"5bd56251bdec22698e6eb32f","slug":"dukh-dariya-get-best-drama-award-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में ‘दुख दरिया’ को मिला सर्वश्रेष्ठ नाटक का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में ‘दुख दरिया’ को मिला सर्वश्रेष्ठ नाटक का खिताब
पंकज तन्हा, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेपको नाहन के कलाकारों ने आगरा में हुए राष्ट्रीय रंगोदय नाट्य व नृत्य उत्सव में पुरस्कारों की झड़ी लगा दी है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्टेपको के कलाकारों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किए। आगरा में 21 से 26 अक्तूबर तक यह उत्सव आयोजित किया गया। इसमें 22 राज्यों से आई 40 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में 31 नाटकों का मंचन किया गया। स्टेपको के कलाकारों ने ‘दुख दरिया’ नाटक पेश किया, जिसने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कलाकारों के उम्दा अभिनय और उच्च कोटि के निर्देशन का कमाल यह रहा कि इस नाटक ने सभी तरह के पुरस्कार अपने नाम कर लिए।
विज्ञापन
नाटक ने सर्वश्रेष्ठ नाटक का खिताब हासिल किया। जबकि फरजाना सैय्यद को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, इंद्रप्रीत कौर साहनी को सह-अभिनेत्री, रजित सिंह कंवर व वसीम खान को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ प्रकाश, सर्वश्रेष्ठ पार्श्व संगीत का खिताब भी स्टेपकों ने अपनी झोली में डाला।
विज्ञापन
स्टेपको के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक ‘कचरा नगरी’ भी पेश किया।, जिसने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि इसके निर्देशक वसीम खान ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार प्राप्त किया। इसके अलावा स्टेपको के रजित सिंह कंवर को रंगमंच में बेहतर कार्य करने के लिए पद्मश्री शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव अवार्ड से भी नवाजा गया।