{"_id":"5cc1c39ebdec225f760a05e7","slug":"dsp-gets-bail-after-ig-and-sp-in-gudiya-case-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़िया प्रकरण में आईजी और एसपी के बाद अब डीएसपी को मिली जमानत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गुड़िया प्रकरण में आईजी और एसपी के बाद अब डीएसपी को मिली जमानत
Thu, 25 Apr 2019 08:20 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 25 Apr 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़िया प्रकरण के दौरान सूरज लॉकअप हत्याकांड मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे ठियोग के पूर्व डीएसपी मनोज जोशी को मेडिकल आधार पर हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
मनोज जोशी से पहले हाईकोर्ट से ही तत्कालीन एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी को और सुप्रीम कोर्ट से आईजी जहूर जैदी को जमानत मिल चुकी है। पूर्व आईजी और पूर्व एसपी समेत नौ पुलिस कर्मियों पर बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म और हत्याकांड के कथित आरोपी सूरज को पुलिस हिरासत में जान से मारने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
गुरुवार को न्यायाधीश सुरेश्वर ठाकुर ने मेडिकल आधार पर मनोज जोशी को न्यायिक हिरासत से रिहा करने के आदेश दिए। गौरतलब है कि पुलिस लॉकअप में गुड़िया के साथ बदसलूकी व हत्या के कथित आरोपी सूरज की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में सीबीआई ने पूर्व आईजी जैदी, पूर्व डीएसपी मनोज जोशी समेत आठ पुलिस कर्मचारियों को 29 अगस्त 2017 को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
जहूर जैदी को गत पांच अप्रैल को सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है, जबकि डीडब्ल्यू नेगी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। पुलिस लॉकअप में हुई मौत मामले में अब एसआई राजेंद्र सिंह, एएसआई दीपचंद, एचएससी सूरत सिंह, मोहन लाल, रफीक अली, रंजीत सरेटा अभी तक सलाखों के पीछे हैं।