नशे में धुत्त व्यक्ति ने पूरे मोहल्ले में मचाया हुड़दंग, फिर लोगों ने उठाया ये कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत्त व्यक्ति ने पूरे मोहल्ले में ऐसा हुड़दंग मचाया कि लोगों की नींद हराम हो गई। इससे तंग आकर लोगों ने ऐसा कदम उठाया जिससे शराबी को हुड़दंग करना भारी पड़ गया।
शहर के चौंतडा मोहल्ला में नशे में धुत्त होकर एक व्यक्ति ने हुड़दंग मचाया। इस दौरान शख्स ने मोहल्ले की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से भी छेड़छाड़ की। शोर शराबे से तंग आकर मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर हुड़दंग मचा रहे शराबी को धर दबोचा।
पुलिस के साथ भी हाथापाई करने की कोशिश
इस दौरान शराबी ने पुलिस के साथ ही हाथापाई करने की कोशिश की। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ कर गाड़ी से चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि कर दी है।
इसके बाद पुलिस ने नशे में धुत्त होकर हुड़दंग मचाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि नशे में धुत्त होकर एक व्यक्ति ने हुड़दंग मचाया था। उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।