{"_id":"5dab1bde8ebc3e01684331ce","slug":"drunken-man-entered-in-the-school-premises-created-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल परिसर में घुसकर शराबी ने मचाया हुड़दंग, भवन पर किया पथराव, रो पड़े बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल परिसर में घुसकर शराबी ने मचाया हुड़दंग, भवन पर किया पथराव, रो पड़े बच्चे
Sat, 19 Oct 2019 07:51 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 19 Oct 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूल में जाकर शिक्षक से दुर्व्यवहार करने और एक शराबी का हुड़दंग मचाने का मामला सामने आया है। यही नहीं आरोपी ने स्कूल की छात्र में पथराव भी किया, इससे स्कूल के बच्चे बुरी तरह से सहम गए और रोने लगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान हरीश निवासी गांव चलुंज के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायतकर्ता टसी राम निवासी गांव चलुंज के बयान दर्ज कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार उक्त स्कूल में जब स्कूली बच्चे पढ़ाई कर रहे थे तो उसी दौरान एक व्यक्ति शराब के नशे में परिसर में आ पहुंचा। जब स्कूल अध्यापकों ने व्यक्ति को स्कूल परिसर से बाहर जाने के लिए कहा तो व्यक्ति अध्यापक के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। करीब एक घंटा इस व्यक्ति ने हुड़दंग मचाया।
विज्ञापन
इस कारण बच्चे भी घबरा गए। इसी दौरान स्थानीय व्यक्ति ने हुड़दंग मचाने वाले व्यक्ति को स्कूल परिसर से बाहर निकाला। लेकिन बाहर जाकर भी इस व्यक्ति ने स्कूल भवन में पथराव शुरू कर दिया। गनीमत रही कि किसी स्कूली बच्चें को चोट नहीं लगी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हुड़दंग मचाने वाले व्यक्ति के खिलाफ भादंस की धारा 353, 332, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि इस तरह का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन